{"_id":"5be55d6dbdec22694123d53b","slug":"thugs-of-hindostan-again-troubled-show-cancel-in-pune-theatre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की मुश्किलें, लीक होने बाद अब इस वजह से कैंसिल हुआ शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कम नहीं हो रहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की मुश्किलें, लीक होने बाद अब इस वजह से कैंसिल हुआ शो
Fri, 09 Nov 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स आफिस पर 8 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर पुणे से बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुणे में फिल्म का एक शो कैंसिल हो जाने के बाद जमकर बड़ा हंगामा हुआ है। खबर के अनुसार, फिल्म देखने आए दर्शकों ने थिएटर वालों के साथ गालीगलौच भी की, इसके बाद मामला और बढ़ गया। जानिए, पूरा मामला और शो क्यों करना पड़ा कैंसिल?
2 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के मेकर्स के लिए पहले भी बुरी खबर आई थी। दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही फिल्म एक वेबसाइट पर लीक हो गई थी, हालांकि कुछ देर बाद ही इसे वहां से हटा दिया गया। अब पुणे में फिल्म का शो कैंसिल होने की खबर मिल रही है।
3 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : instagram
पुणे के औंध एरिया में करीब 400 से ज्यादा सीटों वाले सिनेमाहॉल में सुबह 9:30 बजे का शो अचानक कैंसिल करना पड़ा। शो कैंसिल होने की खबर मिलते ही हंगामा मच गया। फिल्म देखने आए दर्शकों ने थिएटरवालों के साथ गालीगलौच भी की, इसके बाद मामला और बढ़ गया। वहीं थिएटर मैनेजमेंटवालों का कहना है कि टेक्निकल कारणों की वजह से शो कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। यह यश राज की बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भले ही अच्छा रिस्पॉन्स न मिल रहा हो लेकिन इस फिल्म ने अब तक 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ना तय है।
विज्ञापन
5 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : Instagram
बताया जा रहा है कि यह सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए हैं। फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।