फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पार्टी में मीडिया पर भड़के संजय दत्त, गालियां देते हुए बोले- 'तुम्हारी बॉस का...'

Fri, 09 Nov 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt abusing on media during diwali party
sanjay dutt - फोटो : instagram

दिवाली के मौकेे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। कई सेलेब्स ने इस मौके पर पार्टी की और जश्न मनाया। ऐसे में संजय दत्त ने भी परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट किया और एक पार्टी रखी। संजय दत्त की इस पार्टी में उनके करीबी ही शामिल हुए। पार्टी के दौरान संजय दत्त ने ऐसा कुछ किया कि अब वो खबरों में बने हुए हैं।

sanjay dutt abusing on media during diwali party
sanjay dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, संजय दत्त पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों इकरा और शहरान के साथ फोटोग्राफर्स को पोज देने बाहर आए। जब फोटोग्राफर्स ने संजय दत्त को सीधे देखने के लिए कहा तब भी वो बार-बार नीचे ही देखते रहे।

sanjay dutt abusing on media during diwali party
sanjay dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त ने सभी मीडिया के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और बेटे शहरान को भी विश करने के लिए कहने लगे। शहरान ने सभी फोटोग्राफर्स से पूछा कि क्या उन्होंने खाना खा लिया। इसके बाद संजय दत्त ने शहरान को कुछ और भी कहने के लिए कहा। फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद सभी लोग घर के अंदर चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt abusing on media during diwali party
sanjay dutt - फोटो : instagram

थोड़ी देर बाद संजय दत्त के घर रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। संजय दत्त उन्हें बाहर तक छोड़ने के लिए आते हैं। इस दौरान फोटोग्राफर्स बार-बार संजय दत्त की तस्वीरें खींचते रहे। जिससे वो परेशान से दिखे। बस फिर क्या था उन्होंने अपना आपा खो दिया।

विज्ञापन
sanjay dutt abusing on media during diwali party
sanjay dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त गाली देते हुए फोटोग्राफर्स से कहते हैं कि 'दिवाली है..., घर जाओ ना, दिवाली दूं क्या, जाओ ना घर, घर पर नहीं है दिवाली, तुम्हारी बॉस का... जो बोलता है कि...' संजय दत्त के इस तरह भड़कने के बाद फोटोग्राफर्स कैमरे की लाइट्स बंद कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed