फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस से बाहर आते ही विवादों में फंसे अरहान खान, अब एक्स गर्लफ्रेंड कर सकती है केस

Tue, 31 Dec 2019 07:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 31 Dec 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Arhaan Khan Ex Girlfriend Amrita Dhanoa May File Complaint Against Him
Arhaan Khan - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के घर में बीते दिनों आधी रात को एविक्शन हुआ। सलमान खान ने घरवालों को पहले ही बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को कम वोट मिले हैं। इन तीन लोगों में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली का नाम था। इन तीनों में से देर रात बिग बॉस ने अरहान खान को घर से बेघर कर दिया। लेकिन घर से बेघर होते ही अरहान खान एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। ये विवाद रश्मि को लेकर नहीं बल्कि कुछ और ही है।

Bigg Boss 13 Contestant Arhaan Khan Ex Girlfriend Amrita Dhanoa May File Complaint Against Him
Arhaan Khan and Amrita Dhanoa - फोटो : instagram

बिग बॉस के घर में अरहान और रश्मि की जोड़ी काफी चर्चा में रही। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर पूरे सीजन में चर्चा चलती रही। अब घर से बेघर होते ही अरहान एक बार फिर से मुसीबत में पड़ गए हैं। दरअसल अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ उनके खिलाफ केस दर्ज करने वाली हैं। स्पॉटबॉय से बात करते हुए अमृता ने कहा, 'घर से एविक्शन के बाद अरहान खान ने मेरा फोन काट दिया है। वह अब मुझसे डर रहा है।'

Bigg Boss 13 Contestant Arhaan Khan Ex Girlfriend Amrita Dhanoa May File Complaint Against Him
Amrita Dhanoa - फोटो : instagram

अमृता आगे कहती हैं कि 'मैं अरहान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करूंगी। मैं जल्द ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात करूंगी।' बता दें कि अमृता अरहान के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने पहले भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अरहान ने उनके साथ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Arhaan Khan Ex Girlfriend Amrita Dhanoa May File Complaint Against Him
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

गौरतलब है कि अरहान खान ने घर से बेघर होते ही मीडिया को इंटरव्यू भी दिया है। इंटरव्यू में अरहान ने रश्मि और अपने रिश्ते को लेकर बात की। अरहान ने कहा कि, 'सलमान शो में कह चुके हैं कि दोनों के बीच कुछ गलतफहमी थी जो दूर हो गई। मुझे नहीं लगता कि किसी को इस चीज पर कोई बढ़ावा देने की जरूरत थी।' अरहान से पूछा गया क्या अब आपका और रश्मि का रिश्ता आगे चलता रहेगा? इस पर अरहान ने कहा- 'आपने शो देखा होगा जब गलतफहमी हुई थी तो उसके दो-तीन घंटे बाद ही हम दोनों के बीच सब ठीक हो गया था।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Arhaan Khan Ex Girlfriend Amrita Dhanoa May File Complaint Against Him
Arhaan Khan and Siddharth Shukla - फोटो : you tube

वहीं अरहान ने इस दौरान सिद्धार्थ को लेकर भी बात की है। अरहान ने कहा सिद्धार्थ को टारगेट करने के सवाल पर कहा, 'किस एंगल से टारगेट किया जा रहा है मुझे समझ नहीं आ रहा है। आप देखेंगे कि सामने से सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ से चीजें आती हैं जिसका लोग जवाब देते हैं। कई दफा ऐसा होता है कि सारे आते हैं तो झुंड में आते है। शुक्ला बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed