छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 एक्ट्रेस आरती सिंह ने जाकर अपनी खास पहचान बनाई हैं। आरती ने 2007 में अपने करियर की शुरुआत करते हुए कई डेली सोप में एक्टिंग की है। आरती सिंह को बिग बॉस 13 में जाने से पहले ज्यादा लोग नहीं जानते थे लेकिन जब वह सलमान खान के शो में गईं उसके बाद से फैंस उनसे कनेक्ट हो पाए। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरती ने अपने पैनिक अटैक के बारे में बताया।
Arti Singh: पैनिक अटैक से जूझ रही हैं बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पोस्ट में आरती ने अपने पैनिक अटैक के बारे में बताया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया- 'कई बार ऐसा समय होता है जब आप अकेला और सुन्न महसूस करते हैं। मैं अपने पैनिक अटैक के बारे में बहुत खुली हूं और मैं हाल ही में इस चीज से पीड़ित हुई हूं। जहां मुझे लगता है कि मैं अकेली हूं और हर दिन मैं उठती हूं और लड़ती हूं'।
आरती सिंह आगे कहती हैं- 'समय के साथ सब कुछ बदल जाता है और यह ठीक है, क्योंकि मुझे पता है कि बहुत सारे लोग इससे गुजर रहे हैं। बस इतना कहना चाहती हूं कि आप अकेले नहीं हैं। कोई है जो आपको देख रहा है। वो ऊपरवाला है और वही हिम्मत देता है। मुझे परवाह नहीं है कि कौन क्या सोचता है। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि शायद कोई ऐसा व्यक्ति हो जो इसे पढ़ेगा तो उसे पता चल जाएगा कि आप अकेले नहीं हैं। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। आप अपनी मुस्कान बरकरार रखें।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वह पहले भी अपनी स्थिति के बारे में बात करती रही हैं और लगातार इससे जूझती रही हैं। लेकिन मैनें ईश्वर में विश्वास रखा है, जो उसे चट्टान की तरह मजबूती से खड़े रहने की ताकत देता है। वह उन सभी के लिए मदद की पहल करती है जो महसूस करते हैं कि यह एक अकेला संघर्ष है जबकि हर व्यक्ति चिंता से जूझ रहा है।
यह भी पढ़ें: पांच साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को तैयार शाहिद, मसाला एंटरटेनर में आएंगे नजर?