बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय बनकर छाने वाले शाहिद कपूर की एक्टिंग अब हर प्रोजेक्ट के साथ निखरती जा रही है। वह बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम कर समीक्षकों और दर्शकों के दिल में छाप छोड़ रहे हैं। शाहिद इन दिनों लीक से हटकर किरदार कर रहे हैं। फिर चाहे वह 'फर्जी' हो या फिर 'ब्लडी डैडी' अभिनेता अपनी लव बॉय की छवि को तोड़ने में सफल होते नजर आ रहे हैं। अपने करियर के सबसे शानदार दिनों का मजा ले रहे शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अभिनेता जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म साइन करने वाले हैं।
Shahid Kapoor: पांच साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को तैयार शाहिद, मसाला एंटरटेनर में आएंगे नजर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ने पहली बार साल 2018 में शाहिद कपूर के साथ काम किया था। शाहिद कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें अफसोस है कि उन्होंने इस फिल्म में काम क्यों किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि 'पद्मावत' की रिलीज के पांच साल बाद अभिनेता प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिर से जुड़ सकते हैं।
इस आगामी प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मीडिया संस्थान को बताया, 'शाहिद और संजय लीला भंसाली एक-दूसरे के लिए सम्मान रखते हैं और एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर सहयोग करने के विचार पर चर्चा कर रहे हैं। यह एक पूरी तरह से मसाला एंटरटेनर फिल्म होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से भंसाली के लेखकों की टीम द्वारा लिखी गई है। फिल्म निर्माता पिछले कुछ महीनों से फिल्म की कास्टिंग पर काम कर रहे हैं और वह शाहिद के साथ बातचीत कर रहे हैं।'
सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म इस समय शुरुआती फेज में है। वह बोले, 'फिलहाल यह चर्चा के शुरुआती चरण में है और स्क्रिप्ट के साथ कोई निर्देशक नहीं जुड़ा है। एक बार जब शाहिद स्क्रिप्ट पर सहमत हो जाएंगे, तो भंसाली एक निर्देशक की तलाश करेंगे, क्योंकि वह इस प्रोजेक्ट में एक शीर्ष निर्देशक को शामिल करना चाहते हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित दो अन्य फिल्मों राउडी राठौड़ और गब्बर इज बैक की तर्ज पर यह एक बहुत ही व्यावसायिक स्क्रिप्ट है। एसएलबी और टीम को उम्मीद है कि शाहिद इस फिल्म में आएंगे।'
Shehnaaz Gill: 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में शहनाज के ग्लैमरस अवतार के पीछे किसका हाथ? एक्ट्रेस ने यूं किया खुलासा
शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'ब्लडी डैडी' में देखा गया था। यह फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इससे पहले वह राज और डीके की फिल्म 'फर्जी' में राशि खन्ना के साथ नजर आए थे। उनके दोनों प्रोजेक्ट्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमाल दिखाया था।
Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को मिली राहत, केरल उच्च न्यायालय ने खारिज किया केस