फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस को छोड़ विशाल की बाहों में दिखीं माहिरा, बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल में जमकर रोमांस

Mon, 25 Nov 2019 07:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Nov 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira sharma and Vishal Singh become romantic after Siddharth Shukla Rashami Desai
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

लड़ाई झगड़े के लिए विख्यात हो चुके बिग बॉस के सीजन 13 में अब रोमांस ही रोमांस दिखाई देगा। कारण, घर में चार कंटेस्टेंट अपने कनेक्शन को पीछे छोड़ रोमांस के रंग में रंगने वाले हैं। बात हो रही है सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, विशाल और माहिरा की। जैसा कि आप जानते हैं कि सिद्धार्थ और शहनाज के बीच इन दिनों बहुत बन रही है। कुछ तो इस दोस्ती को प्यार का दर्जा भी देने लगे हैं। वहीं, पारस छाबड़ा और माहिरा की दोस्ती भी शुरू से चर्चा में है। पारस ने ही माहिरा को पहले फिनाले में बाहर होने से बचाया था। अब सबकुछ उलटा होने वाला है। शहनाज को छोड़ सिद्धार्थ और रश्मि रोमांस करेंगे। वहीं विशाल से मोहब्बत के लिए माहिरा भी पारस को छोड़ देंगी।

Bigg Boss 13 Mahira sharma and Vishal Singh become romantic after Siddharth Shukla Rashami Desai
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

हैरान न हों, ये सब एक टास्क के तहत होगा। सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में आज कुछ कंटेस्टेंट्स प्रेमी कपल बनाकार रोमांटिक टास्क करते दिखाई देंगे। कलर्स टीवी ने दो प्रोमो भी रिलीज किए हैं, जिसमें दो कपल सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई और विशाल सिंह-माहिरा रोमांटिक डांस टास्क करते दिखाई देंगे। एक प्रोमो में माहिरा शर्मा और विशाल सिंह बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं माहिरा के अच्छे दोस्त पारस उनके इस रोमांटिक टास्क को ना केवल शूट कर रहे हैं बल्कि इन दोनों को और रोमांटिक अंदाज में टास्क करने की सलाह दे रहे हैं। माहिरा और विशाल ने इस टास्क के दौरान ब्लैक ड्रेस पहनी हुई हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Could this be the beginning of a new love story between @officialmahirasharma and @vishalsingh713 ? 😍 Watch this tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot. @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Bigg Boss 13 Mahira sharma and Vishal Singh become romantic after Siddharth Shukla Rashami Desai
Mahira Sharma - फोटो : social media

कलर्स टीवी का माहिरा शर्मा और विशाल सिंह का ये रोमांटिक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इन दोंनो के अलावा घर में हमेशा लड़ते झगड़ते दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई भी रोमांस करते दिखेंगे। वहीं रश्मि और सिद्धार्थ की रोमांटिक केमेस्ट्री देखकर दर्शक बहुत खुश हुए और सोशल मीडिया पर #Sidra ट्रेंड करने लगा । दर्शकों का कहना है कि दोनों को एक बार फिर से इस तरह देखना बहुत अच्छा लग रहा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira sharma and Vishal Singh become romantic after Siddharth Shukla Rashami Desai
bigg boss 13 - फोटो : social media

अब रश्मि और सिद्धार्थ एक बार फिर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। रश्मि और सिद्धार्थ की रोमांटिक केमेस्ट्री देखकर दर्शक बहुत खुश हुए और सोशल मीडिया पर #Sidra ट्रेंड करने लगा । दर्शकों का कहना है कि दोनों को एक बार फिर से इस तरह देखना बहुत अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira sharma and Vishal Singh become romantic after Siddharth Shukla Rashami Desai
bigg boss 13 - फोटो : social media

इस टास्क के दौरान घर के दूसरे सदस्य भी काफी उत्साहित हो जाते हैं। सिद्धार्थ और रश्मि की इस लड़ाई की शुरुआत कलर्स चैनल के इसी शो 'दिल से दिल तक' के सेट से हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों की लड़ाईयां शुरू हो गई थीं। 

पढ़ें: अचानक रोमांस कैसे करने लगे सिद्धार्थ-रश्मि? सच्चाई सामने आते ही यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed