{"_id":"5e0062d68ebc3e882254bf2e","slug":"bigg-boss-13-rashami-desai-remove-her-shoes-to-beat-siddharth-shukla-salman-khan-khan-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को पीटने के लिए रश्मि उतारने लगीं जूते, सलमान खान ने देखा तो दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को पीटने के लिए रश्मि उतारने लगीं जूते, सलमान खान ने देखा तो दिया ये रिएक्शन
Mon, 23 Dec 2019 12:16 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 13 में वीकेंड के वार में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर लड़ाई हुई । सलमान खान के सामने भी दोनों ने एक-दूसरे को नहीं बख्शा । रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला को कई बार गालियां भी दीं । रश्मि देसाई इस बात से नाराज थीं कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें बार-बार ऐसी लड़की क्यों कह रहे हैं ।
bigg boss 13
- फोटो : voot
सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि आपके हिसाब से ऐसी लड़की का क्या मतलब है । जब सिद्धार्थ बताने लगे कि रश्मि देसाई पीठ पीछे बात करती हैं, झूठी बातें बोलती हैं, बेवज मुद्दा बनाती हैं, तो वो भड़क गईं । इस पर रश्मि ने सलमान से कहा कि सर अभी भी ये सही बात नहीं बोल रहा है ।
bigg boss
- फोटो : social media
साथ ही रश्मि ने बताया कि सिद्धार्थ ने उनसे कहा था कि तेरे जैसी लड़कियों को मैंने घर में लेना बंद कर दिया है । इस लाइन का मतलब क्या था । रश्मि रोती हैं और चीख-चीख कर बोलती रहती हैं । वहीं सिद्धार्थ गुस्से में खड़े हो जाते हैं फिर रश्मि उन्हें मारने के लिए अपने जूते उतारने लगती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
फिर कुछ सोचकर वो रुक जाती हैं और रो-रोकर अपनी बात सलमान के सामने रखती हैं । वहीं सिद्धार्थ भी अपनी जगह आकर बैठ जाते हैं । हालांकि ये सब देखकर सलमान बहुत नाराज होते हैं और मेकर्स की आलोचना करते हैं । वो कहते हैं कि ऐसे शो को आप लोगों ने 5 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है ।
विज्ञापन
bigg boss 13
- फोटो : voot
'मैं ऐसे शो को होस्ट नहीं करना चाहता । कोई और होस्ट ले आओ ।' इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं । कुछ रश्मि को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सिद्धार्थ शुक्ला को । इस लड़ाई में एक समय ऐसा भी आता है जब रश्मि सलमान पर भी भड़क उठती हैं और कहती हैं, 'सॉरी सर अगर बात मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट की होगी तो ये शो मेरे लिए मायने नहीं रखता । मैं इस शो से ऊपर अपने आप को रखती हूं ।'