{"_id":"5e003e338ebc3e879a409415","slug":"rashami-desai-blast-on-salman-khan-when-he-support-to-siddharth-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13:सलमान खान ने सिद्धार्थ का किया सपोर्ट तो भड़कीं रश्मि, कहा- 'सर प्लीज अगर आप...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13:सलमान खान ने सिद्धार्थ का किया सपोर्ट तो भड़कीं रश्मि, कहा- 'सर प्लीज अगर आप...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई एक अलग लेवल पर पहुंच गई है । वीकेंड के वार में सलमान खान के सामने ही दोनों लड़ पड़े । उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे के मुंह पर चाय फेंक दी थी । इन दोनों के बीच में जब अरहान खान आए तो उनकी सिद्धार्थ से हाथापाई भी हो गई ।
2 of 6
bigg boss
- फोटो : social media
पहले तो सलमान चुपचाप खड़े दोनों की लड़ाई देखते रहे । सलमान के साथ स्टेज पर शो की पूरी टीम आ गई थी । सलमान के आने के बाद रश्मि ने सलमान से कहा कि वो सिद्धार्थ की बेकार की बातें सुनने के लिए यहां नहीं आईं । सलमान शांत होकर सब सुन रहे थे ।
3 of 6
bigg boss
- फोटो : social media
इस दौरान रश्मि ने सिद्धार्थ को कई बार गाली भी दी। कई बार बीप बजती है । तब सलमान उन्हें गाली देने के लिए मना करते हैं । इसके बाद रश्मि सलमान पर ही भड़क उठती हैं । अपनी आवाज को तेज करते हुए कहती हैं, 'सॉरी सर अगर बात मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट की होगी तो ये शो मेरे लिए मायने नहीं रखता । मैं इस शो से ऊपर अपने आप को रखती हूं ।'
Inn out of control gharwalon ko aaj kaise layenge @BeingSalmanKhan control mein?
Dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 baje.
इसके बाद सलमान शो के मेकर्स की आलोचना करते हुए कहते हैं, 'ये लोग इस तरह लड़ रहे हैं और आपने शो 5 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है । मैं ऐसे शो को होस्ट नहीं करना चाहता । कोई और होस्ट ले आओ ।' इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं । कुछ रश्मि को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सिद्धार्थ शुक्ला को ।
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
वहीं सलमान सिद्धार्थ को डांटते हुए कहते हैं, 'ऐसी लड़की का क्या मतलब है, सब जानना चाहते हैं ।' सिद्धार्थ कहते हैं, 'ऐसी मतलब रश्मि देसाई जैसी ।' सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।