फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने लगाया शाहरुख पर कहानी चुराने का आरोप, इसी फिल्म के बाद बने बॉलीवुड के 'बादशाह'

Mon, 06 Jan 2020 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jan 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes shah rukh khan over kiran name used
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 में वीकेंड का वार में अजय देवगन और काजोल के सामने सलमान ने कई निजी बातों का खुलासा किया। इस दौरान सलमान ने अपने पहले क्रश का जिक्र किया। सलमान ने बताया कि उन्हें अपनी इंग्लिश टीचर से प्यार हो गया था। इसी दौरान उन्होंने शाहरुख का भी जिक्र किया।

bigg boss 13 salman khan takes shah rukh khan over kiran name used
Shah Rukh khan, Salman Khan - फोटो : social media

दरअसल सलमान की इंग्लिश टीचर का नाम किरण था। जिसके बाद सलमान काजोल से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 'वहीं से शुरू हुआ, कि..कि..किरण। मैंने इस बारे में शाहरुख खान को बताया और उसने पूरी फिल्म बना डाली।' इतना कहते-कहते सलमान हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं। आगे वो कहते हैं कि 'किसी भी चीज का क्रेडिट किसी दूसरे को नहीं देना।'

bigg boss 13 salman khan takes shah rukh khan over kiran name used
darr - फोटो : social media

साल 1993 में रिलीज हुई 'डर' फिल्म में जूही चावला ने किरण का किरदार निभाया था जबकि शाहरुख खान ने एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका की थी। फिल्म में शाहरुख का निगेटिव किरदार था। इसके बावजूद वो अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म के हीरो सनी देओल पर भारी पड़े थे। शाहरुख के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes shah rukh khan over kiran name used
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस के इस एपिसोड में स्टेज पर एक लाई डिटेक्टर कुर्सी लाई गई जिस पर सलमान बैठते हैं। काजोल पूछती हैं कि 'क्या आपकी पांच से कम गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं?' काजोल का ये सवाल सुन अजय देवगन कहते हैं कि 'एक टाइम पर या पूरी लाइफ में?' इतना सुनते ही काजोल जोर-जोर से हंसने लगती हैं। वहीं लाई डिटेक्टर मशीन की ग्रीन और रेड दोनों लाइट्स जलने लगती हैं। काजोल कहती हैं कि 'ये सवाल सुन लाई डिटेक्टर भी कन्फ्यूज हो गया है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes shah rukh khan over kiran name used
bigg boss 13 - फोटो : voot

काजोल के इस सवाल पर सलमान खान ने कहा कि 'मेरी पूरी जिंदगी में केवल पांच गर्लफ्रेंड रही हैं।' अजय देवगन कहते हैं, 'लेकिन तुमने टीवी पर कहा है कि तुम वर्जिन भी हो?' सलमान कहते हैं, 'हां। मैं हूं। जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती।' आगे काजोल कहती हैं कि 'ये बड़ा झूठ है।' बता दें कि इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सलमान ने खुद को वर्जिन बताया था।

अफेयर की खबरों के बीच फिर स्पॉट हुए कटरीना और विक्की कौशल, कैमरा देख यूं दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed