बिग बॉस 13 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है । अभी भी घर में 8 लोग बचे हैं । इस हफ्ते घर से शेफाली जरीवाला बाहर हो गईं । शेफाली ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी । पहले ही हफ्ते में वो घर की कैप्टन बन गई थीं लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उनका गेम धीमा पड़ गया । पहले उनकी आसिम रियाज से दोस्ती थी लेकिन बाद में वो सिद्धार्थ शुक्ला के ग्रुप में चली गईं । घर से बाहर आने के बाद शेफाली ने सभी कंटेस्टेंट के बारे में कई सारे राज खोले हैं ।
घर से बाहर निकलते ही शेफाली ने पारस के गेम का किया पर्दाफाश, आकांक्षा के बारे में भी बोली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेफाली ने आसिम को लेकर कहा, 'उसने मुझे धोखा दिया । यही चीज उसने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी की थी । आसिम सबको घर में उकसाता है । उसकी बदतमीजियां घर में बढ़ती जा रही हैं । वो पराग को नहीं जानता है फिर भी उसके बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया । पराग ने उन्हें धमकी देकर बिल्कुल ठीक किया है । आसिम बाहर आकर मेरे पति से ही नहीं, कई लोगों से पिटेगा ।'
साथ ही शेफाली ने ये भी कहा कि रश्मि, आसिम को भड़काती हैं । शहनाज के बारे में शेफाली ने कहा, 'वो बहुत बड़ी गेमर है । फेक है । क्यूटनेस की आड़ में वो लोगों का फायदा उठाती है । वो उस वक्त पाला बदल लेती है जब उसके दोस्तों को उसकी जरूरत होती है । अब वो आसिम की टीम का साथ दे रही है लेकिन मुझे लगता है कि उसका ये मूव बहुत बड़ा फ्लॉप साबित होगा । उसने सिद्धार्थ का भी दिल दुखाया है ।'
View this post on Instagram
A post shared by Shefali Jariwala (@shefali_jariwala_) on
इसके अलावा शेफाली ने पारस और माहिरा के रिश्ते के बारे में भी बात की । शेफाली ने कहा, 'पारास का माहिरा के साथ एक रोमांटिक रिश्ता है लेकिन माहिरा की तरफ से ऐसा कुछ नहीं है । हमें आकांक्षा के बारे में जो घर के अंदर पता चला था वो अलग स्टोरी थी । अब बाहर आकर मैंने जो कुछ सुना है वो बिल्कुल अलग है । उस हिसाब से तो पारस बहुत बड़ा गेम खेल रहा है ।'
शेफाली ने टॉप 3 कंटेस्टेंट के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज और आसिम रियाज टॉप 3 में होंगे । इसके अलावा शेफाली ने कहा कि फिनाले से 2 हफ्ते पहले निकलना मेरे लिए बड़ी बात है । मैं अब पहले से और ज्यादा बेहतर हो गई हूं । मैं बाहर आकर आजाद महसूस कर रही हूं ।
रवीना टंडन, फराह खान के बाद अब भारती सिंह पहुंचीं हाईकोर्ट, ये है पूरा मामला