{"_id":"5e2e53678ebc3e8c8722e68f","slug":"ekta-kapoor-son-ravie-kapoor-birthday-party-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीडिया के सामने पहली बार बेटे के साथ आईं एकता कपूर, जन्मदिन पार्टी में पहुंचे कई सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीडिया के सामने पहली बार बेटे के साथ आईं एकता कपूर, जन्मदिन पार्टी में पहुंचे कई सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 27 Jan 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर के बेटे रवि कपूर 27 जनवरी को एक साल के हो गए हैं। एकता ने इस मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रवि कपूर के जन्मदिन पर रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में एकता कपूर अपने बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं। आमतौर पर एकता बेटे को मीडिया के सामने लाने से बचती हैं। इस दौरान रवि कपूर थोड़ा परेशान दिख रहे थे जब उनकी मां ने उन्हें गोद में ले लिया तो वो शांत हो गए।
2 of 6
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता ने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और सभी पेपराजी को हाय करने के लिए कहा। ऐसा पहली बार है जब एकता ने बेटे को मीडिया से इस तरह मिलवाया है। मां की बात मानते हुए रवि ने भी वहां मौजूद सभी को हाथ हिलाते हुए हाय कहा।
3 of 6
तुषार कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि कपूर के जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी पहुंचे। वो अपने बेटे लक्ष्य कपूर के साथ थे। तुषार ने लक्ष्य के साथ कैमरामैन को पोज दिया। लक्ष्य को देखकर ऐसा लग रहा है वो कैमरे के सामने शर्मीले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि कपूर के जन्मदिन पार्टी में एशा देओल बेटी राध्या के साथ पहुंचीं। एशा के लुक की बात करें तो उन्होंने कैजुअल टॉप के साथ जींस पहन रखा था। वहीं राध्या फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं। एशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रितेश और जेनेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने दोनों बेटों राहिल और रियान के साथ देखे गए। रितेश और जेनेलिया के बच्चे तस्वीर में नमस्ते करते दिख रहे हैं। लुक्स की बात करें तो रितेश और जेनेलिया दोनों ही कैजुअल लुक में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।