{"_id":"5dda48668ebc3e549e56f288","slug":"bigg-boss-13-shehnaaz-gill-father-said-salman-khan-support-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 13: शहनाज के पिता ने किया खुलासा- 'इस वजह से बेटी का सपोर्ट करते हैं सलमान खान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 13: शहनाज के पिता ने किया खुलासा- 'इस वजह से बेटी का सपोर्ट करते हैं सलमान खान'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' के हर सीजन में सलमान खान पर ये आरोप लगता रहा है कि वो किन्हीं एक या दो कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते हैं। सीजन 13 के पहले हफ्ते में ही दिखाई दिया कि सलमान कंटेस्टेंट शहनाज का फेवर कर रहे हैं। घर में आए कई दूसरे सितारों ने भी इसके बारे में कहा कि सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट शहनाज गिल हैं।
2 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
अब शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि सलमान क्यों उनकी बेटी का सपोर्ट करते हैं। शहनाज के पिता ने कहा कि 'शहनाज के फैंस को ये बात बहुत पसंद आती है कि सलमान खान उन्हें पसंद करते हैं। जो लोग शहनाज को पसंद नहीं करते उन्हें ही लगता है कि सलमान खान व्यवहार को लेकर पक्षपात कर रहे हैं।'
3 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
शहनाज के पिता ने आगे कहा कि 'वो बहुत ही क्यूट है और उसकी यही बात सलमान को भी अच्छी लगती है। मुझे याद है जब वो बिग बॉस 13 के स्टेज पर पहली बार गई थी तब उसको कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। स्टेज पर पहुंचते ही जैसे ही उसने डांस किया सलमान खान काफी प्रभावित हुए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
शहनाज के पिता कहते हैं कि 'मुझे ऐसा लगता है कि शहनाज बहुत एंटरटेनिंग है। यही वजह है कि सलमान भी उसे सपोर्ट करते हैं।' बता दें कि शहनाज खुद को 'पंजाब की कटरीना कैफ' कहती हैं। शो में फिलहाल शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती दर्शकों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने #SidNaaz नाम से ट्रेंड भी चलाया।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
बीते हफ्ते शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हिमांशी, शहनाज से कहती हैं कि 'बाहर छोड़ दिया था न तुम्हें'। इसके बाद शहनाज, हिमांशी पर बुरी तरह भड़कती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। वीकेेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने इसी बात को लेकर हिमांशी खुराना की क्लास भी लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।