फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को प्यार करते-करते ऐसी बात बोल बैठीं शहनाज, बाद में हुआ पछतावा

Thu, 16 Jan 2020 03:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz kaur gill says to sidharth Ye Bhai Waali Feeling Nahi Hai
bigg boss - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर के रिश्ते को लेकर दर्शक खूब चर्चा कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर कई बार 'सिडनाज' ट्रेंड भी किया है। हाल ही में सलमान खान ने शहनाज के बारे में सबको ये कहकर चौंका दिया कि वो सिद्धार्थ से प्यार करने लगी हैं । साथ ही सिद्धार्थ को सलाह भी दी कि उससे बचकर रहें । 

bigg boss 13 shehnaz kaur gill says to sidharth Ye Bhai Waali Feeling Nahi Hai
bigg boss 13 - फोटो : voot

इसके बाद तो शहनाज ने खुलकर सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार कर दिया । वो लगातार सिद्धार्थ को आई लव यू कह रही हैं । साथ ही उनसे भी आई लव यू टू कहने को बोलती हैं । इतना ही नहीं शहनाज, सिद्धार्थ से बार-बार उन्हें किस करने को भी बोलती रहती हैं । वहीं सिद्धार्थ, शहनाज को नजरअंदाज करते रहते हैं । 

bigg boss 13 shehnaz kaur gill says to sidharth Ye Bhai Waali Feeling Nahi Hai
bigg boss 13 - फोटो : voot

हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है । इसमें शहनाज, सिद्धार्थ को हाथ से चूमती दिख रही हैं । शहनाज ने कहा, 'मुझे तुम पर ऐसे प्यार आ रहा है जैसे अपने भाई शहबाज पर आता है ।' सिद्धार्थ कहते हैं, 'अच्छा ।' फिर शहनाज कहती हैं, 'नहीं, ये भाई वाला प्यार नहीं है । मैं किसी भी ऐसे वैसे को अपना भाई नहीं बनाती हूं ।'

View this post on Instagram

Pyare 🥰😭 @realsidharthshukla @shehnaazgill - - - - - - - - - - #sidnaaz #shehnaazgill #sidharthshukla #biggboss13

A post shared by Sidnaaz 💞 (@bb_sidnaaz) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz kaur gill says to sidharth Ye Bhai Waali Feeling Nahi Hai
bigg boss 13 - फोटो : voot

'मेरा सिर्फ एक ही भाई है और कोई नहीं है । कुछ कजिन हैं लेकिन भाई मेरा एक ही है।' बता दें कि बिग बॉस में फैमिली राउंड शुरू हो चुका है । घर में शहनाज के पिता आएंगे । वो शहनाज को कसम देकर कहेंगे कि तेरा और सिद्धार्थ का जो भी रिश्ता है, उसे यहीं खत्म कर दो क्योंकि मुझे तेरे हाथ में ट्रॉफी देखनी है ।

विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz kaur gill says to sidharth Ye Bhai Waali Feeling Nahi Hai
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वहीं सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते पर एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना का भी बयान आया है । हिमांशी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता इन दोनों के बीच प्यार है। आप सिर्फ वही देख रहे हैं जो चैनल दिखाना चाह रहा है। मैंने जो देखा है दोनों के बीच उससे मुझे नहीं लगता कि दोनों प्यार में हैं ।' हिमांशी का कहना है कि ये सब वो दोनों शो के लिए कर रहे हैं ।



अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट वायरल, अभिनेत्री ने भी तपाक से दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed