कंट्रोल रूम का फुटेज लीक करने वाली कर्मचारी के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे, खोली बिग बॉस की पोल
'बिग बॉस 13' के विजेता की घोषणा के बाद से ही फेरिहा चर्चा में बनी हुई हैं । उनका कहना है कि सिद्धार्थ को विनर बनाने के चलते उन्होंने कलर्स की नौकरी छोड़ दी है । फेरिहा ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'चैनल के क्रिएटिव विभाग में काम कर अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती। कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहता है। माफ कीजिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।'
वहीं कलर्स चैनल ने एक ट्वीट कर कहा था कि चैनल में फेरिहा नाम की कोई लड़की काम नहीं करती थी । उनके द्वारा फैलाई जा रही बातें झूठी हैं । अब इस पर अब बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे का बयान आया है । उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए फेरिहा का सपोर्ट किया है । शिल्पा ने कहा, 'कुछ न्यूज चैनल, कलर्स की सुन रहे हैं । कुछ इस गर्म तवे पर रोटियां सेक रहे हैं । आपने बिग बॉस में देखा होगा कि वो यानी सिद्धार्थ शुक्ला कैसा इंसान था ।'
Thank you so much Shilpa Shinde Mam for your support .. I'm disgusted with the decision of making molestor& abuser Sidharth Shukla as Winner of Bigg Boss. He was not deserving. Public has been deceived by @ColorsTV !! #boycottcolorstv pic.twitter.com/pDpVGTS0Ge
'बिग बॉस के काम बड़े ईमानदारी से होते हैं । वाह क्या ईमानदारी है । फेरिहा आपका शुक्रिया । आपने हिम्मत दिखाई । एक ओर न्यूज वाले मुझे फोन कर पूछ रहे हैं कि आप इस पर बोलिए । दूसरी ओर उससे पूछते हैं कि जीतने के बाद कैसा लग रहा है । शर्म करो यार शर्म करो । सब खत्म हो गया है क्या दुनिया में।' बता दें कि फेरिहा ने शिल्पा का ये वीडियो शेयर कर उन्हें धन्यवाद कहा है ।
— COLORS (@ColorsTV) February 17, 2020
