फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि ने सिद्धार्थ पर लगाया ड्रग्स लेने का आरोप, सुनकर सलमान का ये था रिएक्शन

Sun, 22 Dec 2019 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 22 Dec 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla and rashmi desai ugly fight
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी से फैंस जरूर खुश हुए लेकिन घर के कुछ सदस्यों से उनकी जोरदार लड़ाई देखने को मिली। बीते हफ्ते सिद्धार्थ और शहनाज गिल के बीच नोक-झोंक भी हुई लेकिन हफ्ते के बीतते-बीतते सिद्धार्थ के साथ आसिम और रश्मि की लड़ाई हो गई।

bigg boss 13 sidharth shukla and rashmi desai ugly fight
bigg boss 13 - फोटो : voot

शुक्रवार को एक टास्क के दौरान आसिम के साथ सिद्धार्थ की अनबन देखी गई। इसी बीच रश्मि सिद्धार्थ से कहती हैं कि अभी तो हेल्थ ठीक है तो वो टास्क कर सकता है। रश्मि के इतना कहते ही सिद्धार्थ भड़क जाते हैं और रश्मि की ओर इशारा कर आसिम से पूछते हैं कि वो आपकी नौकरानी है क्या? ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि वीकेंड का वॉर में भी दोनों शांत होने के मूड में नहीं दिखे।

bigg boss 13 sidharth shukla and rashmi desai ugly fight
bigg boss 13 - फोटो : voot

सलमान दर्शकों से कहते हैं कि उन्होंने जो झगड़ा देखा वो खत्म नहीं हो रहा और घरवाले अभी भी झगड़ रहे हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ और रश्मि को दिखाया जाता है जहां दोनों इतने गुस्से में आ जाते हैं कि रश्मि सिद्धार्थ पर चाय फेंक देती हैं। रश्मि के चाय फेंकने के बाद सिद्धार्थ भी उन पर चाय फेंकते हैं। जब अरहान दोनों के बीच आते हैं सिद्धार्थ उनकी शर्ट खींचकर फाड़ देते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla and rashmi desai ugly fight
bigg boss 13 - फोटो : voot

रश्मि घर के अंदर जाती हैं और अरहान से कहती हैं कि 'उसकी हिम्मत कैसे हुई 'ऐसी लड़की' बोलने की। 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' इसी बीच जब आरती, रश्मि को समझाने पहुंचती हैं तो रश्मि बताती हैं कि 'वो इस तरह की बातें कैसे कह रहा है। क्या मतलब होता है इसका? इस दौरान किसी भी लड़की ने मेरे समर्थन में बात नहीं की। घर की सारी लड़कियां डरपोक हैं। ढाई महीने से मैं उसकी बात सुन रही हूं। ऐसे लोगों के साथ मैं घर में और नहीं रहना चाहती।'

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla and rashmi desai ugly fight
bigg boss 13 - फोटो : social media

रश्मि इस दौरान सिद्धार्थ को नशेड़ी और ड्रगिस्ट कहती हैं। रश्मि की बातें सुन सलमान भी हैरान रह जाते हैं। घरवालों के बीच हो रहा ये झगड़ा सलमान खान स्क्रीन पर देख रहे होते हैं। आज प्रसारित एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान घरवालों पर किस कदर भड़केंगे और शो में उनके रवैये पर दुख जताएंगे।

Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed