फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: तबीयत बिगड़ने के बाद वापस लौटे सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज सहित घरवालों का ये था रिएक्शन

Mon, 16 Dec 2019 01:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 16 Dec 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla come back to house here shehnaaz gill reaction
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' का आज से नया हफ्ता शुरु हो गया है। ऐसे में मेकर्स फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। आज के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला वापसी करेंगे। तबीयत खराब होने की वजह से सिद्धार्थ पहले सीक्रेट रूम में भेजे गए लेकिन हालत में सुधार ना होने के चलते बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब वो पहले से काफी बेहतर हैं ऐसे में उन्होंने मुख्य घर में लौटने का फैसला किया।

bigg boss 13 sidharth shukla come back to house here shehnaaz gill reaction
bigg boss 13 - फोटो : social media

कलर्स टीवी के एक प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस शहनाज से कहते हैं कि वो कन्फेशन रूम में आएं। जहां पहले से ही सिद्धार्थ मौजूद रहते हैं। सिद्धार्थ को देखकर शहनाज हैरान रह जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। शो में अभी तक सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई है। दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं।

bigg boss 13 sidharth shukla come back to house here shehnaaz gill reaction
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ को देखकर घर में खलबली मच जाती है। घरवाले सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तुम्हारे जाने के बाद आसिम ने तुम्हें काफी मिस किया। उसने तो तुम्हारे लिए गाना भी गाया।' सिद्धार्थ और आसिम पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं आसिम कहते हैं कि 'तुम गए तो लगा कि कोई गया है जबकि पारस तो कब गया और कब आया पता ही नहीं चला।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@realsidharthshukla ke lautne par kaise badlega ghar ka mahaul? Dekhiye aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe @beingsalmankhan #BiggBoss #BiggBoss13 #BB13

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla come back to house here shehnaaz gill reaction
शहनाज, सिद्धार्थ, रश्मि - फोटो : Social Media

दूसरी ओर रश्मि और अरहान, सिद्धार्थ को देखकर खुश नजर नहीं आते। रश्मि, आसिम से सिद्धार्थ के लौटने का जिक्र करती देखी जाती हैं। बता दें कि सिद्धार्थ घर के मजबूत कंटेस्टेंट हैं। एक बार फिर उनके आने से बिग बॉस में काफी कुछ बदलता हुआ दिखेगा।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla come back to house here shehnaaz gill reaction
bigg boss 13 - फोटो : voot

वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने सिद्धार्थ से वीडियो कॉल के जरिये बात की थी। इस दौरान सिद्धार्थ अस्पताल के बेड पर ही लेटे थे।बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन था ऐसे में सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हाल चाल जाना था। वहीं फैंस भी सिद्धार्थ को मिस कर रहे थे और सोशल मीडिया पर लगातार गेट वेल सून सिद्धार्थ (#GetWellSoonSidharth) ट्रेंड कर रहा था।

Bigg Boss 13: हिना ने की थी इस कंटेस्टेंट की तारीफ, मेकर्स ने आखिर क्यों एडिट कर दिया सीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed