फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अब भी अस्पताल में भर्ती हैं सिद्धार्थ शुक्ला, जानें कब करेंगे शो में वापसी

Fri, 13 Dec 2019 05:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Dec 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla health update and when he enter house
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के मजबूत कंटेस्टेंट की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ही नहीं घरवालों को भी कई बार कहते सुना गया है कि वो मजबूत दावेदार हैं। इन सबके बीच उनकी खराब सेहत ने फैंस की परेशानी बढ़ा दी। जिसके बाद सिद्धार्थ को सीक्रेट रूम में ले जाया गया जहां वो टीवी स्क्रीन के जरिए घरवालों को देख रहे थे। 

bigg boss 13 sidharth shukla health update and when he enter house
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ के साथ पारस भी सीक्रेट रूम में थे। वो सर्जरी के बाद वहां रुके थे। पारस तो घर में वापस आ गए हैं लेकिन सिद्धार्थ को फिर से अस्पताल भेज दिया गया है। बिग बॉस सिद्धार्थ से कहते हैं कि खराब तबीयत की वजह से डॉक्टर्स की सलाह पर कुछ समय तक उन्हें अस्तपाल में रहना होगा। इसके लिए उन्हें सीक्रेट रूम से बाहर आना होगा।

bigg boss 13 sidharth shukla health update and when he enter house
bigg boss 13 - फोटो : social media

सूत्रों के मुताबिक वीकेंड का वॉर में सिद्धार्थ शुक्ला वापसी कर सकते हैं। मेकर्स का प्लान है कि अगर तब तक सिद्धार्थ की तबीयत ठीक हो जाती है तो वो घर में दोबारा दिखेंगे। डॉक्टर्स ने फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी है। घर का तनावपूर्ण माहौल उनके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla health update and when he enter house
bigg boss 13 - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ को ग्लूकोज चढ़ाया गया है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सिद्धार्थ की खराब तबीयत की खबर मिलते ही प्रशंसक उनके लिए दुआ कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSidharth लिखकर पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla health update and when he enter house
bigg boss - फोटो : social media

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के मुख्य घर से नौ दिसंबर को निकले थे। घरवालों को बिग बॉस ने सिद्धार्थ की तबीयत खराब का ही हवाला दिया था। हालांकि घरवालों को यह नहीं पता था कि सिद्धार्थ को सीक्रेट रूम में रखेंगे।

सिद्धार्थ के जाते ही 'बिग बॉस 13' धड़ाम और कपिल का शो टॉप 10 से बाहर, देखें TRP की पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed