'वीकेंड का वॉर' में नवाजुद्दीन करेंगे मस्ती
'बिग बॉस 13' में नवाजुद्दीन करेंगे मस्ती और मिमी चक्रवर्ती के गाने का टीजर रिलीज, पढ़ें पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती अपने दूसरे गाने 'पल' के साथ तैयार हैं। मिमी ने गाने का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले मिमी ने पहले गाने 'अंजना' को रिलीज किया था। पूरा गाना 13 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। मिमी ने कैप्शन में लिखा- '13 अक्टूबर को यह गाना रिलीज हो रहा है।'
बेटी के साथ दिखे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार काम में कितने ही बिजी क्यों न हो परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। हाल में उन्हें मुंबई के जुहू में स्पॉट किया गया। अक्षय कुमार के साथ उनकी बेटी नितारा भी साथ में थीं। अक्षय ने बेटी नितारा को अपने गोद में लिया हुआ था। लुक्स की बात करें तो अक्षय कुमार कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर का हुडी और ब्लैक पैंट कैरी किया था।
अमिताभ के जन्मदिन पर अभिषेक-ऐश्वर्या पहुंचे जलसा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ मौजूद रही। फैंस के अलावा पूरा बच्चन परिवार अमिताभ के जलसा स्थित घर पहुंचा। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या ट्रेडिशनल आउटफिट में जलसा जाते हुए स्पॉट हुए।
श्रद्धा कपूर का वर्कआउट वीडियो वायरल
'साहो' की सफलता को एंजॉय कर रहीं श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं। हाल ही में श्रद्धा का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो हाथ के बल खड़ी हैं। श्रद्धा का ये वीडियो देख उनके फैंस भी फिटनेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
विराट ने रचा इतिहास तो अनुष्का का ये था रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात