फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में 'सास' के साथ भी डेटिंग कर चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला? टीवी अभिनेत्री ने ये दिया जवाब

Sat, 02 Nov 2019 12:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 tv actress smita bansal reaction on dating Siddharth Shukla
Siddharth Shukla, smita bansal - फोटो : amar ujala

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी घमासान देखने को मिल रहा है। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर के बाहर अपने अफेयर्स और गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। उन्हीं में से एक सिद्धार्थ शुक्ला भी हैं। बिग बॉस 13 में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। यहां तक की सीरियल में उनकी सास का किरदार करने वाली अभिनेत्री स्मिता बंसल के साथ भी सिद्धार्थ का नाम जुड़ चुका है। 

Bigg Boss 13 tv actress smita bansal reaction on dating Siddharth Shukla
smita bansal - फोटो : social media

इन सबके बीच सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने डेटिंग की खबरों के लेकर स्मिता बंसल ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को साथ डेटिंग की खबरों को सुनकर स्मिता बंसल काफी हैरान हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा ना बोलकर स्मिता बसंल ने केवल इतना कहा कि हम सिर्फ को स्टार थे। वहीं स्मिता के करीबियों ने भी इन सभी बातों को झूठ बताया है। 

Bigg Boss 13 tv actress smita bansal reaction on dating Siddharth Shukla
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

गौरतलब है कि स्मिता बंसल ने टीवी सीरियल बालिका वधू में सिद्धार्थ शुक्ला की सास का किरदार निभाया था। छोटे पर्दे का ये काफी चर्चित सीरियल है। वहीं बिग बॉस के घर में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला कई टीवी अभिनेत्रियों को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। इनमें दृष्टि धामी, स्मिता बंसल, आरती सिंह और रश्मि देसाई का नाम शामिल है। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कांटा लगा गायिका शेफाली जरीवाला के साथ भी जुड़ चुका है। बात करें बिग बॉस शो की तो बीते दिनों 'टिकट टू फिनाले' का टास्क हुआ। जिसे पारस और माहिरा ने जीत लिया है। वहीं शो में गुरुवार को वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 tv actress smita bansal reaction on dating Siddharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

शेफाली जरीवाला , तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव की सीक्रेट रूम में धमाकेदार एंट्री की। वे एंट्री लेते ही घरवालों की पोल खोलेंगे और दावा करेंगे कि घर में एंट्री होते ही वे पूरे गेम को पलट देंगे। साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ सीक्रेट रूम में मौजूद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स शेफाली जरीवाला, खेसारी लाल यादव और  तहसीन पूनावाला को सभी कंटेस्टेंट्स को 1 से 10 तक की रेटिंग देनी है, जो उनके हिसाब से शो में सबसे काफी दोगले हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 tv actress smita bansal reaction on dating Siddharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : twiter

वहीं बीते हफ्ते शो से सिद्धार्थ डे निकल गए हैं। पिछले हफ्ते शो में मिड वीक एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। वीकेंड का वॉर में जब सलमान ने किसी को बेघर नहीं किया तो सभी कंटेस्टेंट ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बिग बॉस ने खेल का रुख ही मोड़ दिया। हफ्ते के बीच हुए पहले एविक्शन में बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे बाहर हो गए हैं। शो के बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने बिग बॉस को लेकर कई खुलासे किए।

पढ़ें: BB 13: सिद्धार्थ डे की गर्दन पर जख्म देख सलमान के शो की हुई आलोचना, यूजर्स बोले-आपको शर्म आनी चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed