{"_id":"5ff2cb1972e2dd42917d85ad","slug":"bigg-boss-14-fame-nishant-singh-malkani-road-accident-news-actor-shared-what-happened-on-new-year-eve","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर ईव पर 12 बजने से ठीक 1 मिनट पहले हुआ बिग बॉस फेम निशांत सिंह का एक्सीडेंट, कहा- मैं तो ठीक हूं लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यू ईयर ईव पर 12 बजने से ठीक 1 मिनट पहले हुआ बिग बॉस फेम निशांत सिंह का एक्सीडेंट, कहा- मैं तो ठीक हूं लेकिन...
गुजरा साल 2020 आम जनता के साथ- साथ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के लिए भी काफी मुश्किल भरा साबित हुआ है। पिछले साल बहुत से सेलेब्स के गुजर जाने और आर्थिक संकट की खबरें सामने आई थी। वहीं नए साल से हर किसी को उम्मीद है कि चीजें बेहतर होंगी। हालांकि पिछला साल जाते जाते भी बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट निशांत सिंह मलकानी के लिए खराब साबित हो गया। दरअसल न्यू ईयर की ईव को निशांत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। वो मुंबई से जैसलमेर जा रहे थे और रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया।
2 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
निशांत इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी की हालत काफी बुरी हो गई है। एक्सीडेंट के बारे में बताते हुए निशांत ने बताया कि जब पूरा देश नए साल के जश्न में व्यस्त होने वाला था तो उससे एक मिनट पहले ही उनकी गाड़ी का जोरदार एक्सीडेंट हो गया। अपनी स्थिति के बारे में बात करते हुए निशांत ने कहा कि, 'किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं, मुझे चोट क्या खरोंच भी नहीं आई है'।
3 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए निशांत ने आगे कहा कि, 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं, लेकिन मेरी गाड़ी पूरी तरह से खराब हो चुकी है जिसे उठाने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। मां का आशीर्वाद और भगवान का साथ होने से ही मैं बच पाया हूं'। निशांत ने बताया कि वो खुद ड्राइव कर रहे थे तभी गलत साइड से आ रही गाड़ी ने उन्हें तेज हिट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
निशांत ने आगे कहा कि, 'सड़क थोड़ी कम चौड़ी थी और सभी को बचाने के लिए मैंने गाड़ी सड़क के किनारे उतारी जिसके चक्कर में मेरी गाड़ी एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। हम सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। जिस इंसान ने हमारी गाड़ी को अपनी गाड़ी से हिट किया था वो फरार हो गया था। हम सभी किसी तरह बाद में होटल पहुंच सके'।
विज्ञापन
5 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
'बिग बॉस' के अलावा शो 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' में काम कर चुके निशांत सिंह मलकानी ने कहा कि, 'ये मेरे लिए काफी चौंकाने वाला था क्योंकि एक्सिडेंट 11:59 पर हुआ। एक मिनट पहले जब सब लोग न्यू ईयर का जश्न मनाने वाले थे'। बता दें कि निशांत किसी काम की वजह से जैसलमेर जा रहे थे तो उन्होंने रोड ट्रिप के लिए अपने दोस्तों को भी साथ ले लिया था। उनका कहना था कि वो अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने की सोच रहे थे लेकिन एक्सिडेंट हो गया। इस खबर से निशांत की मां को भी धक्का लगा था लेकिन निशांत और उनके दोस्त अब पूरी तरह से ठीक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।