बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने हुस्न और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। उनकी खूबसूरती के पीछे तो बॉलीवुड के सबसे एलिजबल बैचलर सलमान खान भी दिल हार चुके हैं। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने शो बिग-बॉस 14 में किया है। हाल ही में सनी लियोनी बिग-बॉस14 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में पहुंची थी। उस दौरान सलमान ने सनी से काफी मस्ती की और साथ ही ये भी बता दिया कि वो सनी से प्यार कर बैठे हैं।
Bigg Boss: सबके सामने सलमान खान ने कर दिया सनी लियोनी को प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि शरमा गए दबंग खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि सनी लियोनी भी 'बिग-बॉस 5' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मिली थी। इसके बाद भी सनी बिग बॉस के घर को भूली नहीं। हाल ही में सनी जब वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंची तो बिग-बॉस के घर वाले उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए। सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि खुद सलमान भी सनी को देखकर काफी खुश हो गए।
सलमान ने इस दौरान सनी से कहा कि उन्हें लवेरिया हो गया है। बता दें कि मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया था, जिसमें सनी लियोनी सलमान से पूछती हैं कि, 'आपकी बीमारी क्या है? ये सुनकर सलमान कहते हैं कि मुझे अभी आपसे प्यार हो गया है। इसे लवेरिया कहते हैं'।
View this post on Instagram
सलमान की बात सुनकर सनी अपने दिल पर हाथ रखती हैं और कहती हैं सलमान...सलमान। फिर बोलती हैं कि देखो मुझे भी हो गया है। इसके बाद सलमान हंसते हुए सनी लियोनी को गले लगा लेते हैं। गौरतलब है कि कंटेस्टेंट के साथ-साथ फैंस को भी सलमान और सनी लियोनी की ये फ्लर्टिंग काफी पसंद आ रही हैं। बता दें कि इस एपिसोड में सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोनालिसा भी बतौर गेस्ट पहुंचे।
एपिसोड की बात करें तो मोनालिसा ने घर से एक सदस्य को एलिमिनेट करने वाले टास्क में हिस्सा लिया। उन्होंने लिपस्टिक से मिरर पर उस सदस्य का नाम लिखा जो घर से बेघर होगा। खबरों की मानें तो राहुल महाजन घर से बाहर होने वाले हैं। राहुल इस हफ्ते कप्तान बने थे लेकिन अब वो शायद घर से बाहर कर दिए जाएंगे हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि राहुल बाहर निकले हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते डबल इविक्शन होगा। ऐसे में फैंस के लिए आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार साबित होने वाला है।