{"_id":"600fe5376825be1e684fed08","slug":"bigg-boss-14-know-all-about-saugandh-actress-shantipriya-who-is-far-from-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस ग्लैमरस हीरोइन ने बच्चों के लिए छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, बिग बॉस 14 में कमबैक से बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस ग्लैमरस हीरोइन ने बच्चों के लिए छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, बिग बॉस 14 में कमबैक से बटोरी सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 26 Jan 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शांतिप्रिया
- फोटो : ट्वीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार ने 28 साल पहले 'सौगंध' (Saugandh) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्षय की को-एक्टर शांतिप्रिया की भी यह पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया की केमेस्ट्री और उनके लुक्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इन 28 साल में अक्षय बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार बन चुके हैं तो वहीं उनकी पहली हीरोइन अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।हालांकि शांतिप्रिया बीते दिनों बिग बॉस 14 में एंट्री लेने को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं।
2 of 5
शांतिप्रिया
- फोटो : social media
मालूम हो कि शांतिप्रिया साउथ एक्ट्रेस भानुप्रिया की बहन है। शांतिप्रिया ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है जिसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों के ऑफर मिले। 1991 में उन्होंने अक्षय के साथ पहली हिंदी फिल्म साइन की। इस फिल्म को रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) ने डायरेक्ट किया था। लेकिन यह फिल्म पर्दे पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अक्षय को 'खिलाड़ी' सीरीज ने फेमस कर दिया और स्टार बना दिया वहीं शांति प्रिया संघर्ष करती रह गईं।
3 of 5
सिद्धार्थ राय
- फोटो : social media
साल 1999 में शांतिप्रिया ने फिल्ममेकर वी. शांताराम के पोते सिद्धार्थ राय से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 5 साल बाद ही उनके पति का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। पति की मौत के बाद परिवार का सारा भार शांति प्रिया के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shanti priya
- फोटो : social media
शांतिप्रिया के दो बेटे हैं। एक वक्त ऐसा था कि शांतिप्रिया अपने करियर के शिखर पर थीं, लेकिन काफी समय से वह गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। दरअसल, उनका कहना है कि मेरे बच्चे कड़ी मेहनत करके वैसे ही आगे बढ़ें, जैसे हमने शुरुआत की। उसकी वजह से मैं उनके ऊपर बहुत ध्यान रखती थी। उसकी वजह से मैं फिल्म इंडस्ट्री से बहुत दूर हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
shanti priya
- फोटो : social media
गौरतलब है कि बीते दिनों शांतिप्रिया ने बिग-बॉस में आने को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो के सीजन 14 में एंट्री को लेकर संबंधित एक सवाल पूछे जाने पर कहा कि अगर मुझे ऑफर मिला तो मैं जरूर जाना चाहूंगी। मैं बिग-बॉस की रेगुलर ऑडियंस हूं। एक भी एपिसोड नहीं छोड़ती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।