{"_id":"5fc466337b83bd51f12fdc20","slug":"bigg-boss-14-rubina-dilaik-and-abhinav-shukla-reveals-were-getting-a-divorce-before-the-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक का खुलासा, कहा- ‘अभिनव शुक्ला के साथ इस कदर बिगड़ गए थे रिश्ते कि तलाक लेना..’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक का खुलासा, कहा- ‘अभिनव शुक्ला के साथ इस कदर बिगड़ गए थे रिश्ते कि तलाक लेना..’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 14 अब अपने आखिरी मोड़ पर है। बीते वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने रुबीना दिलैक को सीजन की पहली कंफर्म फाइनलिस्ट घोषित कर दिया। शो में सलमान खान ने बताया कि इस बार बिग बॉस का फिनाले वीक जनवरी की बजाय अगले हफ्ते होगा। शो में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी शो का हिस्सा हैं। एक टास्क के दौरान रुबीना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
रुबीना अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब वे और अभिनव तलाक लेना चाहते थे। इस शो में हिस्सा लेने का एक कारण यह भी था कि वे साथ में वक्त बिता सकें। रुबीना कहती हैं कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था। इसी बीच बिग बॉस 14 का ऑफर उनके पास आया।
3 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
रुबीना ये बताते हुए रो पड़ती हैं। बहरहाल नवंबर बीत चुका है और यह कपल अब भी साथ है। रुबीना और अभिनव के प्रशंसक जरूर आगे भी उन्हें इसी तरह साथ देखना चाहते हैं। शो में रुबीना के अलावा निक्की तंबोली और एजाज खान भी अपनी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 14 में एंट्री के वक्त भी रुबीना और अभिनव से शो में मौजूद एक गेस्ट ने पूछा था कि उनके रिश्ते में अनबन की खबरें थीं इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर अभिनव ने कबूल किया था कि उनके लिए बीता कुछ समय बहुत मुश्किलों भरे रहे हैं।
बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक ही टीवी शो छोटी बहू में काम करते थे। सीरियल में रुबीना छोटी बहू के मुख्य किरदार में थीं। हालांकि काम के दौरान सेट पर दोनों बहुत बातें नहीं किया करते थे। रुबीना और अभिनव पहली बार एक दोस्त के यहां गणपति सेलिब्रेशन के दौरान मिले थे। उस वक्त रुबीना ने साड़ी पहनी थी। साड़ी में रुबीना को देख अभिनव अपना दिल हार बैठे। दोनों ने साल 2018 में शिमला में आलीशान तरीके से शादी की थी। इसके बाद मुंबई में उन्होंने रिसेप्शन दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।