फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: क्या शो से बाहर भी है तेजस्वी प्रकाश का बॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस ने बताया सच

Mon, 03 Jan 2022 12:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Is Tejasswi Prakash boyfriend out of the show too Actress told the truth
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। बहुत जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है, जिस वजह से तमाम कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन इस घर में दो लोग ऐसे हैं, जो माहौल को अच्छा बनाने का काम करते हैं और वो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हैं। शो में दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में बनी हुई है। दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करने से लेकर लड़ाई-झगड़ा भी करते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसा दावा किया गया था कि तेजस्वी प्रकाश का बिग बॉस से बाहर भी एक बॉयफ्रेंड है और वह सिर्फ गेम की वजह से करण कुंद्रा के साथ रिश्ता बना रही हैं। हालांकि, बाद में इन रिपोर्ट्स को गलत भी बताया गया था और अब इन रिपोर्ट्स की वजह से ही घर में हंगामा हुआ है, जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने इन सभी अफवाहों पर अपनी सफाई दी है। इतना ही नहीं, करण कुंद्रा से भी तेजस्वी ने इस बारे में बात की है।

Bigg Boss 15 Is Tejasswi Prakash boyfriend out of the show too Actress told the truth
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर क्लोज होते हुए नजर आते हैं और इसी वजह से राखी सावंत तेजस्वी को समझाती हैं लेकिन तेजस्वी उल्टा प्रतीक और देवोलीना का नाम लेती हैं क्योंकि वह भी अक्सर गले मिलते हुए नजर आते हैं। तेजस्वी की इस बात पर देवोलीना कहती हैं कि ऐसे तो हमने भी सुना है कि घर से बाहर भी तुम्हारा एक बॉयफ्रेंड है। देवोलीना की इस बात पर तेजस्वी हैरान रह जाती हैं।

Bigg Boss 15 Is Tejasswi Prakash boyfriend out of the show too Actress told the truth
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद तेजस्वी प्रकाश देवोलीना को गार्डन एरिया में लेकर जाती हैं और फिर वह इन रिपोर्ट्स के बारे में पूछती हैं। तेजस्वी पूछती हैं कि तुझे ये सब किसने बोला? इस पर देवोलीना कहती हैं, ‘ये बाहर सोशल मीडिया पर है।’ देवोलीना की बात पर तेजस्वी कहती हैं, ‘क्या वो बाहर आया है?’ तब देवोलीना जवाब में कहती हैं, ‘ये मुझे नहीं पता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Is Tejasswi Prakash boyfriend out of the show too Actress told the truth
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर देवोलीना ये भी कहती हैं कि इसमें कोई बुराई नहीं है और मैं तुझे जज नहीं कर रही हूं। इस पर तेजस्वी कहती हैं, ‘मुझे कोई क्यों जज करेगा। लेकिन अब बात उठी है तो मुझे क्लीयर करना पड़ेगा। मैं हर्ट हूं क्योंकि तुमने मुझे घर में आते ही ये बात नहीं बताई। मैं इस बात तो ज्यादा तवज्जों नहीं देना चाहती हूं। मैं जो भी कर रही हूं मुझे पता है वो बिल्कुल ठीक है।’

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Is Tejasswi Prakash boyfriend out of the show too Actress told the truth
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुद्दे पर तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच भी बात होती है क्योंकि राखी सावंत करण कुंद्रा को बताती हैं कि तेजस्वी प्रकाश का घर से बाहर भी एक बॉयफ्रेंड है। करण कुंद्रा तेजस्वी से पूछते हैं, ‘देवोलीना उस लड़के के बारे में ही बात कर रही है क्या? जिसके बारे में हमारी बात हुई थी।’ इस पर तेजस्वी कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता ये किस बारे में बात कर रहे हैं। मैंने तुझे जिस बारे में बताया था वो बहुत ही खराब रिलेशनशिप था और मैं उस बारे में बात करना भी नहीं चाहती।’ इसके बाद करण फिर सवाल करते हैं, ‘तुने मुझे बताया है उस बारे में।’ इस बातचीत के बाद दोनों इस मुद्दे को खत्म कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed