सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: क्या बिग बॉस से सलमान खान को रिप्लेस करेंगी शहनाज गिल? यहां जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 11 Dec 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shehnaaz Gill to replace host Salman Khan Find out
सलमान खान और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस' टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इस शो को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट करते हैं। इस शो के लिए दर्शक एक हफ्ते इंतजार करते हैं, ताकि वह सलमान खान को प्रतियोगियों की क्लास लेते हुए देख सकें। 'वीकेंड का वार' एपिसोड के जरिए सलमान बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों की क्लास लेते हैं। हालांकि, इस बार अपनी व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण सलमान खान आगामी 'वीकेंड का वार' एपिसोड की मेजबानी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वह रियाद के दौरे पर हैं।



 

Trending Videos
Bigg Boss 15 Shehnaaz Gill to replace host Salman Khan Find out
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

सलमान खान के देश से बाहर होने के कारण शो के मेकर्स उनकी जगह शहनाज गिल को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में 'वीकेंड का वार' एपिसोड शहनाज गिल होस्ट कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल से संपर्क किया है। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shehnaaz Gill to replace host Salman Khan Find out
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रह चुकी हैं शहनाज गिल
एक्ट्रेस शहनाज 'बिग बॉस 13' में हिस्सा ले चुकी हैं। वह बिग बॉस 13 की सबसे मनोरंजक प्रतियोगी थीं।उन्हें शो में उनकी मासूमियत के लिए जाना जाता था। शहनाज गिल बिग बॉस 13 में अपनी क्यूटनेस और बिहेवियर की वजह से अटेंशन पाने में कामयाब रहीं। इसी शो के दौरान वह एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के करीब  आईं थीं। 
 

Bigg Boss 15 Shehnaaz Gill to replace host Salman Khan Find out
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

इसी शो से शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं। उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही और फैंस ने उनको सिडनाज नाम दिया। फैंस का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को गहराई से प्यार करते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार नहीं की। न ही अपने डेटिंग की पुष्टि की।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shehnaaz Gill to replace host Salman Khan Find out
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल काफी मुश्किल दौर से गुजरीं और कई महीनों तक सार्वजनिक उपस्थिति से भी दूर रहीं। उन्होंने कई दिनों तक सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने शहनाज गिल को तोड़ दिया था और उन्हें इससे काफी गहरा धक्का लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed