बिग बॉस 16 से गोरी नागोरी बाहर हो चुकी हैं। गोरी राजस्थान की लोकप्रिय डांसर हैं, जिनके लटके झटकों के लाखों लोग दीवाने हैं और गोरी ने बिग बॉस में भी अपने डांस का जलवा दिखाया है। लेकिन शो उनका गेम प्लान दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया, जिस वजह से इस वीकएंड का वार में सलमान खान ने उनके एविक्शन का एलान किया। शो से बाहर आने के बाद गोरी नागोरी ने घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान पर बात की। इस दौरान उन्होंने सबकी अच्छाई और बुराई पर खुलकर अपनी राय रखी।
Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही साजिद खान पर फूटा गोरी नागोरी का गुस्सा, 'मतलबी' बताते हुए कह डाली यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको पहले ही लगने लगा था कि शायद वह बाहर हो सकती हैं। लेकिन उन्हें शो से बाहर होने का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने पूरे दिल के साथ अपना गेम खेला और अपने सफर से वह संतुष्ट हैं।
यह भी पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, फैंस को बताई यह बड़ी वजह
गोरी ने बिग बॉस के घर की तारीफ करते हुए कहा कि घर बड़ा शानदार है। वहीं, घरवालों के बारे में गोरी ने बताया कि वह सभी से ज्यादा मतलब नहीं रखना चाहती। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सौंदर्या, प्रियंका और अर्चना के टच में रहेंगी। वह बाकी लोगों से कोई मतलब नहीं रखेंगी। गोरी ने कहा कि ज्यादातर लोग अपने मतलब के लिए आपका इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें: इन स्टार्स के बच्चों ने सिनेमा की दुनिया से अलग क्षेत्रों में कमाया नाम,एक ने देश के लिए जीता गोल्ड
गोरी ने कहा कि अब्दु घर के सबसे शानदार शख्स हैं। वहीं साजिद खान पर गोरी का गुस्सा जमकर फूटा। उन्होंने साजिद को मतलबी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह आपके साथ केवल तब अच्छे होते हैं जब आप उनका काम करते रहें। अगर कोई गलत काम से उनको फायदा होगा तो वो उसका विरोध नहीं करेंगे। इसके आगे गोरी ने एमसी स्टैन के बारे में भी बात की और बताया कि शो से बाहर आने के बाद वह उनके साथ भी कोई रिश्ता नहीं रखेंगी।
यह भी पढ़ें: 'यशोदा' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, सोमवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़