फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ऊंचाई को लगा झटका, गिरावट के साथ फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कारोबार

Mon, 14 Nov 2022 09:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
uunchai box office collection day 4 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings reduces
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह निर्देशन कला में कितने माहिर हैं। उनकी नई पेशकश 'ऊंचाई' ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इस मल्टीस्टारर फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डेनी डेंजोंगप्पा स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिन सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन किया था। लेकिन चौथे दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'ऊंचाई' के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितना बिजनेस किया है। 

uunchai box office collection day 4 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings reduces
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज बड़जात्या ने इस बार दोस्ती पर आधारित फिल्म बनाई है, जिसकी कहानी सभी के दिलों को छू रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने पहले दिन से बढ़िया प्रदर्शन किया था। 'ऊंचाई' ने ओपनिंग डे पर 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। जहां पहले दिन फिल्म 2 करोड़ रुपये कमाने में भी असफल रही थी, वहीं दूसरे दिन 'ऊंचाई' के कारोबार में उछाल देखा गया था। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ यानी ओपनिंग डे से डबल रहा था। तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म के कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके मुताबिक फिल्म ने 4.71 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Nick Jonas: 13 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण

uunchai box office collection day 4 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings reduces
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला था, जिसका एक बड़ा कारण पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को माना जा रहा था। लेकिन चौथा दिन आते-आते फिल्म के बिजनेस में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने मंडे को महज 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 11.66 करोड़ रुपये हो गया है।
Debina Bonnerjee: IVF ट्रीटमेंट को याद कर छलका देबीना का दर्द, बोलीं- बढ़ा हुआ वजन देख लोग समझते थे प्रेग्नेंट

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला 1.81
दूसरा 3.64
तीसरा 4.71
चौथा 1.50
कुल कलेक्शन 11.66

विज्ञापन
विज्ञापन
uunchai box office collection day 4 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings reduces
ऊंचाई फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं। दोस्त के साथ अपनी दोस्ती निभाने के लिए यह लोग क्या कर गुजरते हैं, फिल्म उसी को पर्दे पर लाती है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ग्रैंड प्रीमियर भी रखा गया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या ने लिखा है और खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं राजश्री बैनर तले बनी यह 60वीं फिल्म है। बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी दिखाती है। 
Vir Das: वीर दास ने फिर रद्द किए अपने शोज, जल्द होगा एक बड़ा एलान, विरोध नहीं यह है खास वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed