फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: सलमान खान ने सुनाई खरी खरी, कलर्स के पास मेरा विकल्प होता तो ये मेरे पास कभी नहीं आते

Wed, 28 Sep 2022 08:37 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 28 Sep 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 16 Salman Khan reacts to his fees, said if colors have my option then they will never come to me
बॉस सीजन 16 की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बिग बॉस’ सीजन 16 बिगुल बज चुका है। मंगलवार को मुंबई में बिग बॉस सीजन 16 के प्रेस कांफ्रेंस ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान बहुत ही मजाकिया मूड में नजर आए। प्रेस कांफ्रेंस की मेजबानी 'बिग बॉस सीजन 7' की विनर रही गौहर खान कर रही थी। मंच पर एंट्री के साथ ही सलमान खान ने ये कहते हुए चुटकी ली कि पिछली बार जौहर और इस बार गौहर। सलमान खान अपने खास अंदाज में सवालों के जवाब देते नजर आए और साथ ही इस दौरान बिग बॉस सीजन 16 के इकलौते प्रतिभागी का भी सबसे परिचय कराया।

Bigg boss 16 Salman Khan reacts to his fees, said if colors have my option then they will never come to me
बॉस सीजन 16 में सलमान खान के साथ अब्दु रोजिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले प्रतिभागी का परिचय
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम कर रहे कजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक बिग 'बॉस सीजन 16' के पहले प्रतिभागी हैं। उनको हिंदी नहीं आती है लेकिन हिंदी गाने अच्छी तरह से गा लेते हैं। मंच पर उनकी एंट्री सलमान खान फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गीत 'दिल दीवाना' से हुई। बाद में सलमान खान ने उनका परिचय कराते हुए कहा, 'अब्दु रोजिक मेरी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम कर रहे हैं। इनकी हाईट मत जाइये, ये 18 साल के हैं।'  

Tuesday Box Office Report: ठप पड़ी 'ब्रह्मास्त्र' तो 'चुप' की निकली हवा, 'पीएस-1' के आगे फेल हुई 'विक्रम वेधा'

Bigg boss 16 Salman Khan reacts to his fees, said if colors have my option then they will never come to me
बॉस सीजन 16 की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलर्स के पास दूसरा विकल्प नहीं
सलमान खान पिछले 12 वर्षों से बिग बॉस की मेजबानी कर रहे है। वह कहते है, 'पिछले 12 वर्षो से बिग बॉस को होस्ट करते करते बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैने सीखा है कि अगर कोई गलत रास्ते पर जाता है। तो, उसे सही रास्ते पर कैसे लाया जा सकता है।' हर साल जब बिग बॉस की शुरुआत होने वाली होती है। तो, ऐसी चर्चा होती है कि इस बार कोई और होस्ट करेगा। सलमान खान कहते है, 'कभी कभी परेशान होकर मैं कह देता हूं कि अब बिग बॉस होस्ट नहीं करूंगा। फिर कलर्स चैनल वाले आते हैं। मैं मान जाता हूं, वैसे भी मेरे सिवाय इनके पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। अगर दूसरा विकल्प होता तो मेरे पास नहीं आते।'

Code Name Tiranga: जिस देश में शूटिंग का सोचने पर ट्रोल हो गए आमिर, वहां पूरी फिल्म शूट कर आईं परिणीति चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 16 Salman Khan reacts to his fees, said if colors have my option then they will never come to me
बिग बॉस 16 में सलमान खान के साथ गौहर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हजार करोड़ की फीस पर जवाब
ऐसी चर्चा रहती है कि सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करने के लिए हजार करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सलमान खान कहते हैं, 'अगर मुझे इतना पैसा मिल जाए तो मुझे काम करने की जरूरत ही क्या होगी? मीडिया में अक्सर इस तरह की खबरे उड़ती रहती है। अगर इसमें सच्चाई होती तो इनकम टैक्स और ईडी वाले बैठे हैं। मुझे इसका एक चौथाई भाग भी नही मिलता है। अगर हजार करोड़ मिले भी तो मेरे खर्चे बहुत हैं।’

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट का एलान! दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की हुई सलमान के शो में एंट्री

विज्ञापन
Bigg boss 16 Salman Khan reacts to his fees, said if colors have my option then they will never come to me
बिग बॉस 16 की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हां, लोग लिमिट पार कर जाते हैं
सलमान खान से जब यह पूछा गया कि इस साल कई सितारों ने शादी की है।  इनमे से किसको वह बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं। सलमान खान ने कहा, 'इनमे से तो कोई बिग बॉस में नहीं आ सकता है। लेकिन मैं ऐसे लोगों को भी जानता हूं, अगर वो बिग बॉस में आए तो किसी ना किसी को बाहर साथ लेकर आएंगे।' लोग बिग बॉस में कभी कभी अपनी लिमिट पार कर जाते है और लिमिट में लाने के लिए खुद लिमिट से बाहर होना पड़ता था। ऐसा करने पर लोग मुझे या फिर चैनल को दोष देते हैं।'

Bigg Boss 16: शो के इस सीजन धमाल मचाएंगे ये कलाकार, सामने आई बिग बॉस 16 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed