फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: घर से बाहर आने के बाद अंकिता की प्रेग्नेंसी पर बोलीं जिग्ना वोरा, विक्की को लेकर कही यह बात

Sun, 26 Nov 2023 01:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 26 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

जिग्ना वोरा ने कहा कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह उनका निजी मामला है। एक बातचीत के दौरान जिग्ना ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, उनकी प्रेगनेंसी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव थी।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Jigna Vora confirms after Eviction says Ankita Lokhande Pregnancy report was Negative
जिग्ना वोरा और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अपनी शुरुआत से ही बेहद सुर्खियों में है। हाल ही में वीकेंड पर सलमान खान के शो से जिग्ना वोरा बाहर हो गई हैं। शो से बाहर आने के बाद अब जिग्ना वोरा ने सलमान के शो से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी को लेकर भी खुलासा किया है।

Bigg Boss 17 Jigna Vora confirms after Eviction says Ankita Lokhande Pregnancy report was Negative
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

जिग्ना वोरा ने कहा कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह उनका निजी मामला है। एक बातचीत के दौरान जिग्ना ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, उनकी प्रेगनेंसी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव थी। उन्होंने यह बात मुझे बताई। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी। क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है।' इसके साथ ही उन्होंने अंकिता और विक्की को लेकर भी बात की है। 

Salman Khan: शाहरुख के साथ अपने रिश्ते पर सलमान ने की खुलकर बात, ट्रोलिंग को लेकर क्या बोले अभिनेता?

Bigg Boss 17 Jigna Vora confirms after Eviction says Ankita Lokhande Pregnancy report was Negative
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

उन्होंने कहा कि विक्की जैन के पास अंकिता के लिए समय नहीं है। जिग्ना ने कहा, 'एक पत्नी होने के नाते अंकिता को यह लगता है कि विक्की को भावनात्मक रूप से उनका समर्थन करना चाहिए, लेकिन वह अन्य मुद्दों और अन्य लोगों में इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि उनके पास अंकिता के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है। यही कारण है कि अंकिता नाखुश हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Jigna Vora confirms after Eviction says Ankita Lokhande Pregnancy report was Negative
जिग्ना वोरा और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही सना को लेकर जिग्ना ने कहा कि सना नॉमिनेशन को लेकर असुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विक्की उन्हें इन सभी से बचाएगा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, बिग बॉस 17 का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विक्की से अंकिता कह रही थी कि वह घर जाना चाहती है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि तबीयत ठीक नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रेगनेंसी टेस्ट को लेकर भी खुलासा किया था।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Jigna Vora confirms after Eviction says Ankita Lokhande Pregnancy report was Negative
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद नवीद सोले शो से बाहर हो गए थे और उन्होंने शो से बाहर आने के बाद यह दावा किया था कि अंकिता ने अपने बच्चे के नामकरण में उनकी मदद लेने का वादा किया है। बता दें कि बिग बॉस 17 में एक साथ एंट्री करने वाले विक्की और अंकिता के बीच शो में अलग-अलग मुद्दों पर बहस और लड़ाई देखने को मिल रही है।   

Amitabh Bachchan: 'अमिताभ बच्चन को फंसाने की हुई कोशिश', पुराने कृषि भूमि मामले में बिग बी के वकील का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed