बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने नारीवाद के मुद्दे पर अपनी राय सामने राखी है। नीना गुप्ता ने पुरुषों और महिलाओं को समान मानने वाले नारीवादी सिद्धांत को खारिज करते हुए कहा कि यह सच नहीं है, क्योंकि पुरुष जन्म नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की जरूरत है। अपनी इस बात को साबित करने के लिए अभिनेत्री ने एक उदाहरण भी दिया।
Neena Gupta: नारीवाद को फालतू मुद्दा मानती हैं नीना गुप्ता, बोलीं- महिलाओं को पुरुषों की जरूरत होती है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता ने कहा, ''मैं कहना चाहती हूं कि फालतू नारीवाद या इस विचार में विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। इसके बजाय वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और अपने काम पर ध्यान देने पर ध्यान दें। यदि आप एक गृहिणी हैं तो इसे हेय दृष्टि से न देखें। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है। अपना आत्म-सम्मान बढ़ाएं और खुद को छोटा समझने से बचें। यही मुख्य संदेश है जो मैं बताना चाहती हूं। पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं। जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे, उस दिन हम बराबर हो जाएंगे।”
Ranbir Kapoor: 'इंडियन आइडल' शो में भावुक हुए रणबीर कपूर, महेश भट्ट ने अपने दामाद के लिए कही यह बात
अभिनेत्री ने अपने बयान, 'महिलाओं को पुरुषों की जरूरत है' के समर्थन में एक उदाहरण दिया और कहा, ''मुझे एक बार सुबह छह बजे फ्लाइट पकड़नी थी, उस समय मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। मैं सुबह चार बजे घर से बाहर निकली तो अंधेरा था। एक आदमी ने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया, मैं अपने घर वापस चली गई और मेरी फ्लाइट छूट गई। अगले दिन मैंने वही फ्लाइट बुक की, लेकिन मैं अपने पुरुष मित्र के घर पर रुकी और उसने मुझे छोड़ दिया। मुझे एक आदमी चाहिए।"
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- 'उनके साथ काम करना किसी सपने कम नहीं'
अभिनेत्री ने ऐसी इंसान बनने के अपने लक्ष्य के बारे में बताया जो जीवन में किसी पर निर्भर नहीं है। नीना ने कहा कि वे अभी भी इस स्वतंत्रता को हासिल करने की दिशा में काम कर रही हैं, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी मसाबा को फोन करने की चिंता होती है और अगर वे जवाब नहीं देती है तो और ज्यादा चिंता होती है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले अगर उनके पति उन्हें फोन नहीं करते थे तो वे चिंतित हो जाती थीं।
Kerala Concert: 'दिल टूटा, मैं भी टूट गई', टेक-फेस्ट में हुईं मौतों पर निकिता गांधी ने जाहिर किया दर्द
उन्होंने कहा, ''मैं ऐसी इंसान बनना चाहती हूं, जिसे किसी की जरूरत न हो। मैं एक ऐसे शख्स को बहुत करीब से जानती हूं, जिसे किसी की जरूरत नहीं, कोई दोस्त नहीं। महिलाएं उन पर खुद को झोंक देती हैं और उनमें उनके प्रति आकर्षण पैदा हो जाता है, लेकिन वे अकेले ही खुश हैं।”
Sunny Deol: 'एनिमल' में बॉबी देओल के खतरनाक अवतार के मुरीद हुए सनी देओल, भाई की तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार