टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में रहता है। अब बिग बॉस का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसके चलते इसके पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियों में आ रहे हैं। पिछले सीजन की कंटेस्टेंट शहनाज गिल तो वैसे भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से शहनाज सुर्खियों में आ गई हैं। इसकी वजह है उनका Kiss वाला वीडियो। जिस पर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Bigg Boss 14 शुरू होने से पहले शहनाज गिल का Kiss वीडियो वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ऐसे रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के सीजन 13 की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो और सामने आया है जिसमें शहनाज फ्लाइंग किस करती हुई नजर आ रही हैं।
शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शहनाज ने बैकग्राउंड में एक हार्ट शेप फिल्टर का इस्तेमाल किया है। वीडियो में शहनाज फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो सिद्धार्थ शुक्ला तुम्हारे इस फिल्टर के लिए। इस फिल्टर को इस्तेमाल करें जैसे कि मैंने किया।'
Congrats @realsidharthshukla for your very own filter!!! Use this filter like I just did. 😊😀😀
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on
दरअसल ये एक चैलेंज है जो सिद्धार्थ शुक्ला ने सभी को दिया है। सबसे पहले सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ एक दिल वाले फिल्टर का इस्तेमाल करते नजर आए। वीडियो में सिद्धार्थ कह रहे हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि आपको ये फिल्टर जरूर पसंद आया होगा। अगर आपका जवाब हां है तो इस फिल्टर को यूज करते हुए वीडियो बनाएं और मुझे टैग करें।'
A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
सिद्धार्थ के इसी चैलेंज को शहनाज ने स्वीकार कर लिया और ये वीडियो शेयर किया है। शहनाज के इस वीडियो पर सिद्धार्थ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया शहनाज कौर गिल। ये बहुत स्वीट है।'
पढ़ें: अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में पुलिस के सामने होंगे पेश