{"_id":"6304e63e10ee1b681b3163e6","slug":"bigg-boss-ex-contestant-sonali-phogat-has-passed-away-actress-pictures-from-modelling-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: खूबसूरती में अभिनेत्रियों को टक्कर देती थीं सोनाली फोगाट, मॉडलिंग की फोटोज पर हार बैठेंगे दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonali Phogat: खूबसूरती में अभिनेत्रियों को टक्कर देती थीं सोनाली फोगाट, मॉडलिंग की फोटोज पर हार बैठेंगे दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 23 Aug 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sonali phogat
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 फेम सोनाली फोगाट के निधन से हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। सोनाली के निधन से मनोरंजन जगत के कलाकारों के साथ राजनीति से जुड़े लोग भी हैरान हैं। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लाखों लोग सोनाली फोगाट को सोशल मीडिया और बिग बॉस की वजह से जानते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और उनकी तस्वीरें और फोटोज खूब पसंद की जाती थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह मॉडल भी रही हैं और वह खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं थीं।
2 of 4
sonali phogat
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह दूरदर्शन, हरियाणा में हिंदी एंकर थीं और यहीं से उनकी टेलीविजन में जर्नी शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसी बीच उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई और वह सफल रहीं।
3 of 4
sonali phogat
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फोगाट 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रही थीं। इस शो में वह बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं तब उन्होंने खुलासा किया था कि वह हमेशा से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस काम करना चाहती थीं लेकिन उनके माता-पिता ने छोटी उम्र में ही उनकी शादी करने का फैसला ले लिया था जिस वजह से उन्हें कभी एक्टिंग करने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sonali phogat
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली टीवी के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अम्मा: एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' का भी हिस्सा रही थीं। साल 2016 में प्रसारित हुए इस सीरियल में भारत और पाकिस्तान के विभाजन की कहानी को दिखाया गया था। इसके अलावा, वह साल 2019 में हरियाणवी फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' में भी दिखी थीं। यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी। वह वेब सीरीज 'द स्बटोरी ऑफ बदमाशगढ़' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह 2019 में हरियाणवी म्यूजिक एल्बम 'बन्दूक आली जाटणी' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।