फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बायकॉट ट्रेंड पर अमिताभ बच्चन ने कसा तंज! यूजर बोले- ब्रह्मास्त्र से पहले कोई बात मत कीजिए

Tue, 23 Aug 2022 08:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 23 Aug 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Did Amitabh Bachchan take a dig at boycott trend, User advised not to say anything before Brahmastra release
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉलीवुड को लेकर बायकॉट ट्रेंड और कैंसिल कल्चर चला हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का बंटाधार हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बॉलीवुड पर बायकॉट ट्रेंड भारी पड़ रहा है। सितारों की फिल्मों का उनके पुराने बयानों के कारण बहिष्कार किया जा रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे बायकॉट ट्रेंड पर अपनी राय रख चुके हैं। वहीं, अब अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से ही ये चर्चाएं चलने लगी हैं कि उन्होंने बायकॉट ट्रेंड की ओर इशारा किया है।

Did Amitabh Bachchan take a dig at boycott trend, User advised not to say anything before Brahmastra release
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'कुछ बातें करने का मन करता है पर करें तो कैसे करें, हर बात की तो आजकल बात बन जाती है।' बिग बी के इस ट्वीट ने लोगों को ये सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या उन्होंने बायकॉट ट्रेंड की ओर इशारा किया है। अमिताभ बच्चन जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग की जा रही हैं।
 

Did Amitabh Bachchan take a dig at boycott trend, User advised not to say anything before Brahmastra release
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मत लीजिए सर ऐसा रिस्क अब, नहीं तो प्रतीक्षा के बाहर ईडी वाले प्रतीक्षा करते मिलेंगे', तो दूसरे ने लिखा, 'ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले कोई बात मत कीजिए।' वहीं, एक ने तो बिग बी की फिल्म के फोटो, जिसमें उन्होंने कैदियों के कपड़े पहने हुए हैं को शेयर करते हुए लिखा, 'मत लेना रिस्क अब असल में ऐसे कपड़ो में अच्छे नहीं लगोगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Amitabh Bachchan take a dig at boycott trend, User advised not to say anything before Brahmastra release
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर लोग उन्हें नहीं पसंद करते हैं, तो उन्हें न देखें। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट 'ब्रह्मास्त्र' ट्रेंड करने लगा। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में बिग बी के कमेंट को भी बायकॉट ट्रेंड स जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed