विजय देवरकोंडा की गिनती टॉलीवुड के सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। उनकी फिल्म लाइगर जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही वजह है कि एक्टर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बॉलीवुड पर खुलकर बात की।
Vijay Deverakonda: शाहरुख खान की इस खास चीज पर है विजय देवरकोंडा की नजर, जानकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि पूछा गया कि ऐसी कौन सी चीज है जो वह शाहरुख खान से चुराना चाहते हैं? इस पर विजय ने जवाब दिया 'उनका किंग टाइटल'। बता दें कि शाहरुख को बॉलीवुड को बादशाह कहा जाता है। फैंस उन्हें प्यार से किंग खान भी कहकर बुलाते हैं।
इसके अलावा जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड के और ऑफर लेने में दिलचस्पी रखते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें फिल्में साइन करने की कोई जल्दी नहीं है। वह मौजूदा समय में फिल्म का प्रचार करने, लोगों से मिलने, लोगों से बात करने, देश की यात्रा करने और खाना खाने की का आनंद लेना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं अभी लाइगर के अलावा कुछ भी नहीं देख रहा हूं। एक बार यह फिल्म रिलीज हो जाए इसके बाद भी मैं आगे कुछ सोचूंगा।'
'लाइगर' की बात करें तो इस फिल्म में अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन एक एक्सटेंडेड कैमियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में विजये के अलावा राम्या कृष्णन, अनन्या पांडे, विशु रेड्डी, अली, मकरंद देशपांडे, रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।इसके अलावा विजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इस फिल्म के बाद रोमांटिक एंटरटेनर 'कुशी' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे जिसमें उनके अपोजिट सामंथा रूथ प्रभु नजर आएंगी। उनके पास पुरी जगन्नाथ की एक और फिल्म जन गण मन भी है, जिसमें पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में होंगी।