फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आपके पास कोई काम नहीं है क्या?', जैस्मिन भसीन के अजीबो-गरीब पोस्ट पर भड़के यूजर्स

Mon, 08 Mar 2021 08:49 AM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss Jasmin Bhasin trolled for her 'manipulators' tweet, the actress hits back saying 'I have nothing against any'
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

हाल ही में बिग बॉस 14 फेम जैस्मीन भसीन का नया गाना रिलीज हुआ है। इसी बीच जैस्मीन भसीन ने एक अजीबो-गरीब पोस्ट लिखकर पोस्ट किया है। जैस्मीन भसीन ने लिखा, “कुछ लोग सच में कितने चालाक होते हैं कि दूसरों के दिमाग में उल्टी चीजें आसानी से डाल देते हैं। वे झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं, आपके साथ बदतमीजी करते हैं और किसी न किसी तरह चीजें ऐसे दिखाते हैं कि आप ही की गलती है। स्मार्ट लोग।”

Bigg boss Jasmin Bhasin trolled for her 'manipulators' tweet, the actress hits back saying 'I have nothing against any'
Jasmin Bhasin

जैस्मीन भसीन आगे लिखती हैं, 'आपको जाने देने का मतलब यह नहीं कि आप केयर करना भूल जाएं। जब तक हम एक-दूसरे से दूर नहीं जाते, हम चीजों को माफ नहीं करते। जब तक सिचुएशन खत्म नहीं हो जाती, हम आगे नहीं बढ़ पाते। आगे बढ़ना और ऊंचा उड़ना ही तो हमें करना चाहिए। दोस्तों, चलो उन चीजों को जाने देते हैं जो हमें गिराती हैं, चलो उड़ते हैं।'

Bigg boss Jasmin Bhasin trolled for her 'manipulators' tweet, the actress hits back saying 'I have nothing against any'
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

इन पोस्ट में जैस्मिन ने किसी का नाम तो नहीं लिखा है, पर सोशल मीडिया पर लोग समझ गए कि जैस्मिन का इशारा रुबीना दिलैक की तरफ है। अब निशाना किसी की तरफ भी हो, पर शायद लोग ऐसी नेगेटिव पोस्ट के लिए तैयार नहीं थे और बस उन्होंने जैस्मिन को सुना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss Jasmin Bhasin trolled for her 'manipulators' tweet, the actress hits back saying 'I have nothing against any'
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा, 'लड़की तुम्हारे दिल में बहुत नफरत भरी है। बिग बॉस खत्म हो चुका है। अब आगे बढ़ो और रुबीना को इस तरह ताना मारना बंद करो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा , 'आपके पास कोई काम नहीं है क्या? मूव ऑन कर लो।' वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने जैस्मिन को 'नेगेटिव' और 'जलन से भरी हुई' बताना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Bigg boss Jasmin Bhasin trolled for her 'manipulators' tweet, the actress hits back saying 'I have nothing against any'
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram: alygoni

बता दें कि जैस्मीन भसीन ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी संग रिलेशनशिप में हैं। रिएलिटी शो के दौरान दोनों को अहसास हुआ। हाल ही में दोनों अली गोनी के परिवार के साथ समय बिताकर वापस मुंबई लौटे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed