फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 2: अब्दु रोजिक को 'जबरन किस' करने के लिए मनीषा रानी पर भड़कीं उर्फी, बोलीं- वह बच्चा नहीं है

Tue, 04 Jul 2023 08:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 urfi Javed slams Manisha Rani for forcibly kissing Abdu Rozik in salman khan show
उर्फी जावेद, मनीषा रानी - फोटो : social media

टीवी से निकलकर ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुका 'बिग बॉस' इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हर दिन कुछ न कुछ बवाल हो ही जाता है, जो मीडिया की सुर्खियों में आ जाता है। अपने तीसरे हफ्ते में चल रहे 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक ने बौर मेहमान एंट्री ली थी, जिसने दर्शकों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी खासा उत्साहित कर दिया। लेकिन ऐसा लगता है अब्दु के आने से मनीषा रानी कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गईं और कुछ ऐसा कर बैठीं, जिसकी वजह से वह उर्फी जावेद के निशाने पर आ गई हैं। 

Bigg Boss OTT 2 urfi Javed slams Manisha Rani for forcibly kissing Abdu Rozik in salman khan show
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

फैशन आइकॉन और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद वैसे तो किसी न किसी को फटकार लगाती रहती हैं, लेकिन इस बार उनके निशाने पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' कंटेस्टेंट मनीषा रानी रहीं। दरअसल, इस हफ्ते 'बिग बॉस ओटीटी 2' में स्पेशल गेस्ट के रूप में अब्दु रोजिक ने घर में एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स के साथ एक टास्क किया। अब्दु ने सभी कंटेस्टेंट्स में से चार लोगों को चुना, जिनके साथ उन्हें शॉर्ट डांस वीडियो बनाने थे। अब्दु ने इस टास्क के लिए मनीषा रानी, जाद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर को चुना। जब वह मनीषा के साथ वीडियो बना रहे थे, तो कंटेस्टेंट ने अब्दु को कई बार किस करने की कोशिश की, जिससे वह असहज हो गए।  

Bigg Boss OTT 2 urfi Javed slams Manisha Rani for forcibly kissing Abdu Rozik in salman khan show
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क के दौरान हुई इस घटना ने न केवल अब्दु को असहज किया बल्कि दर्शकों को भी गुस्सा दिला दिया। हालांकि, जिस एक इंसान को सबसे ज्यादा गुस्सा आया वह अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद थीं। अभिनेत्री ने अब्दु के साथ किए गए व्यवहार के लिए मनीषा रानी की जमकर आलोचना की है। सोशल मीडिया सैंसेशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एपिसोड का एक स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, 'यह देखना बहुत असहज था। वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है। सीमाओं में रहें लोग।'
Javed

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 urfi Javed slams Manisha Rani for forcibly kissing Abdu Rozik in salman khan show
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, उर्फी जावेद ने जाद हदीद के खिलाफ अपनी राय रखने के लिए पूजा भट्ट की प्रशंसा की थी। यह तब की बात है जब जाद ने एक टास्क के दौरान किस के बाद आकांक्षा पुरी को 'खराब किसर' कहा था। उर्फी ने ट्वीट किया था, 'सच कहूं तो पूजा भट्ट बहुत ही उच्च दर्जे की और प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं, जिस तरह से जाद ने किस का आनंद लेने के बाद आकांशा को खराब किसर कहने के लिए उसकी फटकार लगाई। वह अद्भुत हैं!!! मजबूत, स्पष्टवादी, अच्छे व्यवहार वालीं।' इससे साफ पता लग रहा है कि उर्फी जावेद 'बिग बॉस ओटीटी 2' लगातार शो देखती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 urfi Javed slams Manisha Rani for forcibly kissing Abdu Rozik in salman khan show
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

'वूट' पर प्रसारित होने वाले इस शो के पहले सीजन में उर्फी जावेद ने भी कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था।  साल 2021 में करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का उर्फी हिस्सा तो जरूर थीं, लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गई थीं। इस शो का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने प्रतीक सहजपाल, निशांत को हराकर जीता था।  
Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2 में आपका सेगमेंट सबसे कमजोर', ट्रोल के कमेंट पर सुजॉय घोष ने ऐसे जीता दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed