नेटफ्लिक्स पर पिछले दिनों रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज 2' को बॉलीवुड के चार मशहूर निर्देशकों ने मिलकर बनाया है। इनमें कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की, सुजॉय घोष और अमित रविंद्रनाथ शर्मा का नाम शामिल है। फिल्म के बोल्ड कंटेंट के साथ जिस एक चीज की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है वह तमन्ना और विजय वर्मा की केमिस्ट्री है। फिल्म में इस जोड़ी का रोमांस दिखाने वाले सेगमेंट का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। जहां एक तरफ तमन्ना और विजय को साथ लाने वाले इस सेगमेंट की लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी है जो इसकी बुरी-तरह से आलोचना कर रहे हैं। इन्हीं में से एक ट्रोल को सुजॉय घोष ने पलटकर जवाब दिया, जो इस समय वायरल हो रहा है।
Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2 में आपका सेगमेंट सबसे कमजोर', ट्रोल के कमेंट पर सुजॉय घोष ने ऐसे जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा-स्टारर 'लस्ट स्टोरीज 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बीते दिन सुजॉय घोष ने ट्विटर पर 'लस्ट स्टोरीज 2' को 'सबसे कमजोर' बताने वाले एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया। बीते दिन निर्देशक ने ट्वीट किया था कि, 'क्या आप लोगों ने अभी तक लस्ट स्टोरीज 2 देखी? अगर नहीं तो जाओ.. जाओ रविवार का फायदा उठाओ।' जहां सुजॉय फिल्म का प्रचार करने की कोशिश कर रहे थे, वहीं उनको ऐसा करना भारी पड़ गया। कुछ ट्विटर यूजर्स ने सुजॉय घोष को यह कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उनकी कहानी फिल्म में सबसे कमजोर थी।
सुजॉय घोष के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने जवाब दिया, 'लस्ट स्टोरीज 2 की सबसे कमजोर कहानी आपका सेक्शन है। वह कैसी कहानी थी? एक निर्देशक के तौर पर मेरे मन में आपके प्रति बेहद सम्मान था, लेकिन यह देखने के बाद....।' इस ट्वीट का जवाब देते हुए निर्देशक ने सभी का दिल जीत लिया, लेकिन ट्रोल्स तब भी कहां मानने वाले थे। उन्होंने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अगली बार... जाओ कोंकणा की एक बार फिर से देखो…'इसके बाद सोशल मीडिया यूजर ने जवाब दिया, 'वह कहानी कम से कम आपकी कहानी से बेहतर है सर।' जिस पर निर्देशक ने कहा, 'मैं सहमत हूं।' सोशल मीडिया यूजर ने आगे कहा, 'मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आप वही हैं, जिन्होंने कहानी जैसी उत्कृष्ट फिल्म का निर्देशन किया था।'
आपको बता दें, इस फिल्म में सभी को सबसे ज्यादा कोंकणा सेन शर्मा की कहानी पसंद आ रही है। फिल्म के उनके सेगमेंट की कहानी के साथ-साथ निर्देशन की भी तारीफ हो रही है। इस बीच, एक हालिया साक्षात्कार में, कोंकणा ने इस फिल्म के निर्देशन के पीछे की प्रेरणा का खुलासा किया और बताया कि किस बात ने उन्हें सात साल बाद निर्देशक के रूप में लौटने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा, 'मैं वासना के इर्द-गिर्द कुछ दिलचस्प बनाना चाहती थी। इसलिए मैं एक मां के नजरिए से, देखने के नजरिए से, या देखे जाने वाले नजरिए से सोच रही थी। फिर एक डिनर पार्टी में मेरी मुलाकात एक दोस्त से हुई जिसने मुझे बताया कि वह कैसी थी उसकी बाई उसके घर में सेक्स कर रही थी।'
'लस्ट स्टोरीज 2' की बात करें तो यह एंथोलॉजी फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अलावा काजोल, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, अमृता शुभाष, तिलोत्तमा शोम, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा भी हैं। फिल्म फिलहाल 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम हो रही है।