फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: इस वजह से आत्महत्या करना चाहती थीं उर्फी जावेद, संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

Tue, 19 Jul 2022 05:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Jul 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT fame Urfi Javed talks about her Struggle in a Interview
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं जिन्हें उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। उर्फी अक्सर सोशल मी़डिया पर अपने अतरंगी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस के दीवाने केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण शो में उन्हें फैशन आइकन बता दिया था। हालांकि इतनी लोकप्रियता उन्हें रातोंरात हासिल नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने उस कठिन समय को याद करते हुए कुछ चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।

Bigg Boss OTT fame Urfi Javed talks about her Struggle in a Interview
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोना पड़ता था पार्क में...

इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने अपने संघर्ष के दिनों की बात करते हुए कई चौंका देने वाली बात बताई है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'एक वक्त ऐसा भी था जब मैं पार्क में सो जाया करती थी क्योंकि मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था। कुछ समय मैं अपने दोस्तों के घर पर भी रही हूं, सर्दियों में मैं बिना रजाई बिना बिस्तर के फर्श पर सोई हूं, लेकिन आज मेरा पास सबकुछ है।' 

Bigg Boss OTT fame Urfi Javed talks about her Struggle in a Interview
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
आते थे सुसाइड करने के विचार

उन्होंने आगे बताया कि स्ट्रगल के दौरान मुझे याद है कि कई बार ऐसा समय आया जब मैंने खुद को खत्म करने का सोचा। एक्ट्रेस ने कहा, 'हर कोई अवसाद जैसी भावनाओं से गुजरता है। जब आपके पास परिवार और खुद के लिए पैसे नहीं होते तो आत्महत्या के विचार आते हैं। मैं इन सबसे निकल पाई क्योंकि मैं जीने में विश्वास रखती हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT fame Urfi Javed talks about her Struggle in a Interview
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी ने उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की गई तो इस चीज ने उन्हें और अधिक अडिग बनाया। बता दें कि अपने आउटफिट्स की वजह से एक्ट्रेस रोज सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें एशिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में शामिल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed