फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: मिलिए बॉलीवुड स्टार्स के करोड़पति दामादों से, कोई एक्टर तो कोई है फेमस बिजनेसमैन

Tue, 19 Jul 2022 05:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Jul 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs and Their Son in Laws Like Anil Kapoor Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Akshay kumar Rajesh Khanna
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर बात जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सितारों की प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ के बारे में भी फैंस जानना चाहते हैं। स्टार किड्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे, ऐसे में आज हम आपको इंडस्ट्री के फेमस दामादों से मिलवाने जा रहे हैं। इन फेमस सितारों के दामाद भी काफी फेमस हैं, कोई बिजनेसमैन है तो कोई जाना माना एक्टर है।


 

Bollywood Celebs and Their Son in Laws Like Anil Kapoor Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Akshay kumar Rajesh Khanna
अमिताभ बच्चन, निखिल नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन - निखिल नंदा 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक बेटी श्वेता बच्चन हैं, जिनकी शादी निखिल नंदा से हुई है। निखिल नंदा एक कामयाब बिजनेसमैन होने के साथ एस्कॉर्ट्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। श्वेता और निखिल के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं।

Bollywood Celebs and Their Son in Laws Like Anil Kapoor Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Akshay kumar Rajesh Khanna
सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अनिल कपूर, रिया, करण बूलानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर - आनंद आहूजा
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों ही बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर की शादी हो चुकी है। सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की और, जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने वाले हैं। वहीं, रिया ने प्रोड्यूसर करण बूलानी से शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs and Their Son in Laws Like Anil Kapoor Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Akshay kumar Rajesh Khanna
धर्मेंद्र, ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र - भरत तख्तानी 
धर्मेंद्र अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं ईशा और अहाना। ईशा देओल ने भरत तख्तानी से शादी की है, जो एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, अहाना देओल ने वैभव वोहरा से शादी की थी, जो Continental Carriers Pvt Ltd  के डायरेक्टर हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Celebs and Their Son in Laws Like Anil Kapoor Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Akshay kumar Rajesh Khanna
तनूजा, अजय देवगन, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

तनूजा- अजय देवगन 
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तनूजा की दो बेटियां काजोल और तनिशा हैं, जिनसे में तनिशा ने अभी शादी नहीं की है। वहीं, काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। दोनों के दो बच्चे नीसा देवगन और युग हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed