फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगे बढ़ा 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के प्रीमियर का समय, मुंबई की तेज बारिश बनी बहाना

Fri, 28 Aug 2020 09:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 28 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Season 14 Premiere Date Postponed
बिग बॉस 14 - फोटो : इंस्टाग्राम

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब और भी लंबा होने वाला है। शो के निर्माताओं ने पहले इसे सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही टीवी पर प्रसारित करने का फैसला लिया था। लेकिन, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इसे अब अक्टूबर के मध्य तक खिसका दिया गया है।

Bigg Boss Season 14 Premiere Date Postponed
बिग बॉस 14 - फोटो : इंस्टाग्राम

वैसे इस शो की शुरुआत ज्यादातर अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही होती आई है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से दूसरे कामों में हुई देरी के कारण निर्माताओं की योजना थी कि इस शो को समय से पहले यानी सितंबर के अंतिम सप्ताह से ही शुरु कर लिया जाए। हालांकि, अब ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा। सूत्र बताते हैं कि इस शो का सेट गोरेगांव फिल्म सिटी में लगा हुआ है। काम तो काफी पहले शुरू हो गया था लेकिन समाप्ति की ओर बढ़ने से पहले ही बारिश ने योजना बिगाड़ दी।

Bigg Boss Season 14 Premiere Date Postponed
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अब जैसे ही बारिश थमना शुरू होगी, वैसे ही इस सेट को बनाने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। इस हिसाब से अब शो का प्रीमियर अक्टूबर के मध्य तक हो सकता है। इस शो को विवादों के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा इस शो के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान। शो का पिछला सीजन अब तक का सबसे बड़ा हिट रहा है और सबसे ज्यादा चर्चित भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Season 14 Premiere Date Postponed
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए शो के निर्माताओं और सलमान खान के बीच इस सीजन के लिए डील भी तगड़ी हुई है। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान को इस सीजन के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये दिए जाने वाले हैं। सलमान हफ्ते में सिर्फ दो ही दिन शो में आते हैं, उस हिसाब से वह प्रत्येक एपिसोड के लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Season 14 Premiere Date Postponed
बिग बॉस के अब तक के विजेता - फोटो : सोशल मीडिया

शो के प्रीमियर का समय तो अब आगे बढ़ गया है। साथ ही अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है कि इस नए सीजन में प्रतियोगियों के रूप में कौन से लोग इसका हिस्सा रहेंगे। हालांकि, फिर भी कुछ जाने-माने कलाकार जैसे जैस्मिन भसीन, नैना सिंह, निया शर्मा, विवियन डीसेना जैसे कई लोगों का नाम आगे चल रहा है।

पढ़ें: वर्चुअल होगा गोवा फिल्म महोत्सव, डिजिटल माध्यमों और ऑडिटोरिम में दिखाई जाएंगी फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed