फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली एलबम में फ्लॉप हो गए थे गुरु रंधावा, इस मशहूर रैपर की वजह से मिली सफलता की सीढ़ी

Fri, 28 Aug 2020 07:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Aug 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Guru randhawa birthday special know unknown facts about his career
गुरु रंधावा - फोटो : instagram: gururandhawa

अपने खूबसूरत गानों से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर पंजाबी गायक गुरशरणजोत सिंह रंधावा उर्फ गुरु रंधावा का जन्मदिन 30 अगस्त को होता है। उन्होंने पंजाबी गानों के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। गुरु रंधावा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिदंगी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Guru randhawa birthday special know unknown facts about his career
गुरु रंधावा - फोटो : instagram: gururandhawa

गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्टेज शो और पार्टियों से की थी। कुछ समय बाद गुरु रंधावा दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की। बतौर गायक गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की। उन्होंने अपना पहला गाना 'सेम गर्ल' बनाया। हालांकि उनका पहला गाना हिट साबित नहीं हो पाया। 

Guru randhawa birthday special know unknown facts about his career
गुरु रंधावा - फोटो : amar ujala mumbai

पहली असफलता के बावजूद गुरु रंधावा ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए। इसके बाद वह अपना दूसरा गाना लेकर आए जिसका नाम 'छड़ गई' था। साल 2013 में गुरु रंधावा ने अपनी एलबम लांच करने का फैसला किया। गुरु रंधावा की पहली एलबम का नाम 'पैग वन' था। इस एलबम को लांच करवाने में गुरु रंधावा के भाई ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद की थी। इसके बाद उन्होंने अपने कई गानें रिलीज किए लेकिन गुरु रंधावा के वह गाने इतने हिट नहीं हो सकते जो उन्हें ऊंचाईयों पर ले जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru randhawa birthday special know unknown facts about his career
गुरु रंधावा - फोटो : instagram: gururandhawa

दो साल तक संघर्ष करने के बाद मशहूर रैपर बोहेमिया उनके सुभचिंतक बनें। इसके बाद गुरु रंधावा और बोहेमिया ने बॉलीवुड की एक मशहूर म्यूजिक कंपनी के साथ मिलकर 'पटोला' गाना बनाया। इस गाने ने रातों-रात गुरु रंधावा की जिंदगी और करियर को बदलकर रख दिया। साल 2015 में आया 'पटोला' गाना आज भी लाखों लोगों की पसंद है। उनके इस गाने को बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का खिताब भी मिल चुका है। 

विज्ञापन
Guru randhawa birthday special know unknown facts about his career
गुरु रंधावा - फोटो : instagram: gururandhawa

इसके बाद गुरु रंधावा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने फिर कई पंजाबी गाने गाए जिन्हें उनके फैंस और पंजाबी संगीत प्रेमी आज भी खूब पसंद करते हैं। गुरु रंधावा के गाने इतने हिट हुए हैं कि उन्हें बॉलीवुड के कई फिल्मों में जगह मिली है। इसके अलावा गुरु रंधावा ने बॉलीवुड की फिल्मों के लिए अलग से भी गाने गाए हैं। उन्होंने लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है और बन जा रानी सहित कई सुपरहिट पंजाबी गाने गाए हैं। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के साथ क्यों आ रहा है गौरव आर्य का नाम, जानिए कौन है ये शख्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed