फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के साथ क्यों आ रहा है गौरव आर्य का नाम, जानिए कौन है ये शख्स

Fri, 28 Aug 2020 07:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Aug 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case ED puts notice at Gaurav Arya hotel to asks him to appear agency
रिया चक्रवर्ती, गौरव आर्य - फोटो : instagram: rhea_chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में रिया सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप हैं। वहीं शुक्रवार को ईडी ने इस मामले में होटल मालिक गौरव आर्य को नोटिस भेजा है। नोटिस में ईडी ने उन्हें 31 अगस्त से पहले एजेंसी के सामने हाजिर होने को कहा है। साथ ही जांच में सहयोग करने को बोला है। 

Sushant Singh Rajput death case ED puts notice at Gaurav Arya hotel to asks him to appear agency
गौरव आर्य - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी की एक टीम शुक्रवार को गौरव आर्य के गोवा के अंजुना स्थित होटल पर पहुंची। हालांकि मौके पर वह वहां नहीं मिले। इसके बाद टीम ने होटल पर नोटिस चिपकाते हुए उन्हें 31 अगस्त से पहले एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है। वहीं इस मामले में जांच कर रही एनसीबी की टीम भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स का एंगल निकलने के बाद संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

Sushant Singh Rajput death case ED puts notice at Gaurav Arya hotel to asks him to appear agency
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक के अधिनियम की धारा 20 (बी), 28 और धारा 29 के तहत सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, गौरव आर्य, जया शाह और सुशांत की को-मैनेजर श्रुति मोदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सिलसिले में एनसीबी ने गुरूवार देर रात को गौरव आर्य के गोवा में सियोलिम इलाके में स्थित घर पर छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case ED puts notice at Gaurav Arya hotel to asks him to appear agency
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव आर्य के मकान मालिक ने बताया कि वह बीते कई महीने से यहां नहीं आ रहे हैं। बता दें कि गौरव आर्य और रिया चक्रवर्ती की हाल ही में एक वॉट्सएप चैट सामने आई है। जिससे पता चला है कि इन दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर कुछ बातें हुई थीं। इस चैट के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि गौरव आर्य ही वह ड्रग पैडलर हैं जो रिया और सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case ED puts notice at Gaurav Arya hotel to asks him to appear agency
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

खुद रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कबूला है कि वह गौरव आर्य को पहचानती हैं। वहीं उनसे पहले गौरव आर्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वह साल 2017 से पहले रिया चक्रवर्ती को जानते जरूर थे, लेकिन ड्रग्स को लेकर उनके बीच कोई बात नहीं हुई है। फिलहाल सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

पढ़ें: दूसरी बार पिता बनने वाले हैं करणवीर बोहरा, पति के जन्मदिन पर टीजे सिद्धू ने दी फैंस को खुशखबरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed