{"_id":"5bdc7b40bdec2269724a7e0b","slug":"bigg-boss-three-girl-contestants-are-impressing-in-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: इस अकेले कंटेस्टेंट पर हैं इन 3 खूबसूरत लड़कियों की नजर, ऐसे भिड़ीं तीनों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस: इस अकेले कंटेस्टेंट पर हैं इन 3 खूबसूरत लड़कियों की नजर, ऐसे भिड़ीं तीनों
Fri, 02 Nov 2018 10:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में तीन लड़कियों जसलीन, सोमी और सृष्टि को लेकर एक टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान इन तीनों को वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले एक्टर रोहित सुचांती को इंप्रेस करना था। ऐसे में तीनों कंटेस्टेंट ने बारी-बारी से रोहित को इंप्रेस करने की बहुत कोशिश की...आइए जानते हैं किसने मारी बाजी...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि रोहित को जसलीन और सोमी की प्यार भरी बातें ज्यादा आकर्षित नहीं लगी और उन्होंने सृष्टि की हंसी और बातों की तारीफ करते हुए उन्हें इस टास्क का विजेता माना। इसके बाद रोहित ने सृष्टि को जीत का ताज भी पहनाया।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इससे पहले घरवालों के फैसले के मुताबिक, रोहित, दीपक और मेघा को काल कोठरी की सजा का पात्र माना गया। लेकिन बिग बॉस ने श्रीसंथ को अधिकार दिया कि वह इन तीन कंटेस्टेंट में से किसी एक को निकाल किसी और को उसकी जगह जेल भेज सकते हैं। ऐसे में श्रीसंथ ने करणवीर को जेल भेज दिया। जेल में करणवीर के साथ रोहित और मेघा हैं। वहीं, दीपक जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
बता दें कि घर में पहली बार कैप्टन बने श्रीसंथ बहुत खुश हैं। वह काफी समय से कैप्टेंसी के लिए तरस रहे थे। बता दें कि कैप्टन तय होने के बाद घर में काल कोठरी में भेजने का समय आया। ऐसे में बिग बॉस ने आखिरी फैसला घर के नये कैप्टन श्रीसंथ पर छोड़ दिया लेकिन श्रीसंथ ने अपने दोस्त करणवीर को ही जेल की सजा का पात्र मानकर काल कोठरी में डाल दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Kakkar
- फोटो : Jansatta
दीपिका, श्रीसंथ से आपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि 'घर में सबसे ज्यादा गालियां और गलत शब्दों का इस्तेमाल श्रीसंथ ही करते है तो सजा करणवीर को क्यों मिल रही है?' जेल में सजा काट रहे करणवीर भी श्रीसंथ के फैसले का विरोध करेंगे और कहा कि, 'श्रीसंथ आप गलत कर रहे हैं।' इस दौरान जसलीन और सृष्टि में बड़ी नोक-झोक भी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।