फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस से सोशल मीडिया पर इस तरह मिली शिल्पा शिंदे और कर दी 'फिर हेरा-फेरी'

Sat, 24 Mar 2018 08:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss winner Shilpa Shinde speak dialogue of Paresh Rawal on social media
बिग बॉस के सीजन 11 का खिताब जीतने के बाद टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भले ही किसी भी फिल्म या सीरियल में नजर नहीं आई हों लेकिन वह सोशल मीडिया से अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। इस बार वह अपने फैंस से बिल्कुल नए अंदाज में मुखातिब हुई हैं। 
Bigg Boss winner Shilpa Shinde speak dialogue of Paresh Rawal on social media
'भाभी जी घर हैं' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह एकदम अलग अंदाज में डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। शिल्पा के इस डायलॉग वाले वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
Bigg Boss winner Shilpa Shinde speak dialogue of Paresh Rawal on social media
वीडियो में शिल्पा साल 2006 में आई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म 'फिर हेरा-फेरी' का डायलॉग बोलती दिख रही हैं। वह जॉनी लीवर और परेश रावल की बातों के कन्वर्सेशन वाले सीक्वेंस का डायलॉग बोलते हुए कहती हैं कि '...ए लगता है ये जगह तेरे बाप का है, ...मेरे बाप का कोल्हापुर में बहुत बड़ा जगह है'।
 

 

Some extended fun time.. 🤗

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss winner Shilpa Shinde speak dialogue of Paresh Rawal on social media
शिल्पा के इस वीडियो को अब तक 95 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया है। शिल्पा के इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने कमेंट भी किये हैं। किसी ने उन्हें कमेंट में 'एंटरटेनिंग' कहा है तो किसी ने कहा है कि इस वीडियो में 'तुम करीना कपूर जैसी लग रही हो'। 
विज्ञापन
Bigg Boss winner Shilpa Shinde speak dialogue of Paresh Rawal on social media
आपको बात दें कि बिग बॉस के सीजन 11 में शिल्पा शिंदे अपने अच्छे व्यवहार के चलते बेहतरीन कंटेस्टेंट थीं। इसके कारण वह सीजन 11 की विनर बनीं। वहीं शो में शिल्पा के बाद दूसरे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed