{"_id":"5a1068e64f1c1bce408b79a2","slug":"bigg-boss11-know-who-will-be-homeless-from-home-before-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: सलमान से पहले यहां जानिए कौन होगा घर से बेघर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: सलमान से पहले यहां जानिए कौन होगा घर से बेघर
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस में इस बार 3 कंटेस्टेंट घर के बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। जिसमें हिना खान, सपना चौधरी और बेनाफशा सूनावाला है। रविवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में होस्ट सलमान खान बताएंगे कि इन तीनों में से कौन घर से बाहर जा रहा हैं, लेकिन हम आपको उनसे पहले ही बता रहे हैं कि इनमें से कौन घर को अलविदा कहेगा।
वोटिंग
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' के अब तक के हर एलिमिनेशन में नॉमिनेट होने वाली सपना चौधरी इस बार भी बड़े आराम से बचकर निकल जाएंगी। उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोट अपनी झोली में भर लिए हैं। वहीं हिना खान और बेनाफशा सूनावाला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
Sapna Chaudhary
जिस तरह हर बार सपना चौधरी के पक्ष में धुंआधार वोटिंग होती है, उस देखकर महसूस होता है कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स जान बूझकर ऐसा खेल खेलते हैं कि वह नॉमिनेट हो जाएं। तभी तो, नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है। बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी तुलना में फोटो और खिलौना बर्बाद करने, गंजा होने ओर कपड़े दान देने जैसे काम दिये गए, पर सपना को बचाने के लिए पुनीश के सामने शर्त रखी कि वे पूरे हफ्ते सपना चौधरी का सलवार कमीज पहनें। जाहिर है पुनीश नमे ऐसा करने से इंकार कर दिया और सपना चौधरी नॉमिनेट हो गईं। लेकिन उनके फैन्स उन्हें निराश होने का एक भी मौका नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
सपना चौधरी को मिल रहे इतने सारे वोट्स के पीछे एक वजह यह है कि हरियाणा के कुछ स्थानीय अखबारों में बकायदा उनके फैन्स ने विज्ञापन छपवाकर लोगों से अपील की है कि वह सपना को वोट करें, साथ ही वह प्रक्रिया भी समझाई है कि वह किस तरह वोट कर सकते हैं। इसके अलवा सपना चौधरी के दो-दो बॉलीवुड आइटम नंबर्स- 'लव बाइट' और 'टैटू' रिलीज हुए जिससे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
यूट्यूब सेंसेशन हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी बेटी की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वे नहीं चाहती थीं कि बेटी अकेली मुंबई जाए। उन्होंने आज तक सपना को किसी शो में अकेले नहीं जाने दिया, वे हमेशा उनके साथ होती थीं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सपना अकेली कहीं गई हैं। नीलम चौधरी ने बताया कि सपना का असली नाम सुष्मिता है, जो उनकी बुआ ने रखा था। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 1995 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। फिर वह काफी फेमस हो गई, उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए सपना की बुआ ने उसका नाम सुष्मिता रख दिया, लेकिन स्कूल से पहले माता-पिता ने नाम बदल दिया।