फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ी सबसे बड़ी अफवाह...बोलीं मैं तो

Thu, 06 Dec 2018 07:00 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
biggest rumor about Lata Mangeshkar on the social media
d
सुरों की मलिका लता मंगेशकर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का गाया मराठी गाना अता विश्व्याछा कसां पोस्ट किया गया है, जिसका मतलब है अब आराम का समय है। इस गाने को उनके रिटायरमेंट से जोड़ते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि कहीं वो रिटायरमेंट तो नहीं ले रहीं।

 
biggest rumor about Lata Mangeshkar on the social media
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
लता मंगेशकर का कहना है कि उनकी रिटायरमेंट की खबरें फर्जी हैं। वह अपनी अंतिम सांस तक गाती रहेंगी। लता मंगेशकर ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले मुझे अचानक मेरे रिटायरमेंट को लेकर फोन आने लगे। मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की और क्यों? मुझे यह किसी खाली बैठे बेवकूफ आदमी का काम लगता है। 
 
biggest rumor about Lata Mangeshkar on the social media
लता मंगेशकर - फोटो : pti
लता मंगेशकर हैरान हैं कि यह खबरें कहां से आईं। मेरे मराठी गीत का मतलब निकालकर कोई मेरे अलविदा गीत से कैसे जोड़ सकता है। मैंने पांच साल पहले इस गीत को गाया था। साल 2013 में इस गीत को लेकर संगीत निर्देशक सलील कुलकर्णी मेरे पास आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
biggest rumor about Lata Mangeshkar on the social media
लता मंगेशकर - फोटो : SELF
लता आगे कहती हैं कि मैं इसका गायन करने के लिए सहमत हुई क्योंकि यह प्रसिद्ध कवि बालकृष्ण भगवंत बोरकर ने लिखा था। मैंने कभी उनकी कविता नहीं गाई थी। मुझे क्या पता था कि पांच साल बाद शरारती दिमाग वाले लोग इसे ऐसे पेश करेंगे और मेरे रिटायरमेंट से जोड़ देंगे। 
 
विज्ञापन
biggest rumor about Lata Mangeshkar on the social media
lata mangeshkar
लता मंगेशकर का कार्यकाल छह दशकों की उपलब्धियों से भरा पड़ा है। उन्होंने अभी तक 20 भाषाओं में 30000 से ज्यादा गाने गाए हैं। लता मंगेशकर आज भी अकेली हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर रखा है। लता मंगेशकर ने पहली बार साल 1942 में मराठी फिल्म किती हसाल के लिए गाना गाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed