बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result 2020) की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, एनडीए से अलग होकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का शुरुआती रुझानों में बुरा हाल दिख रहा है। यह बात शायद बहुत कम लोगों को पता होगी कि राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान की पहचान बॉलीवुड अभिनेता के तौर पर होती थी। लेकिन अब वह राजनीति में सक्रिय हैं। फिल्मों को अलविदा कहने के बाद उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है।
Bihar Election Result 2020: अभिनेता से नेता बने चिराग पासवान का हुआ बुरा हाल, हार की कगार पर पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिराग पासवान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ फिल्म 'मिले न मिले हम' में काम किया था। चिराग पासवान और कंगना रणौत की यह फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में यह दोनों ही मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म 'मिले न मिले हम' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
जिस समय चिराग पासवान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उस समय उनकी काफी चर्चा हुई थी। तब से अब तक चिराग पासवान का लुक काफी बदला हुआ देखने को मिलता है। फिल्मों में अपना खास करियर न देखते हुए चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की तरह राजनीति की ओर रुख करने का फैसला किया।
चिराग पासवान ने राजनीति में साल 2014 में जाने का फैसला किया था। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में बिहार की जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस सीट पर उन्होंने आरजेडी के प्रत्याशी सुधांशु शेखर भास्कर को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाग चिराग पासवान ने पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया और फिर बॉलीवुड से दूरी बना ली।
चिराग पासवान ने पिछले साल भी जुमई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोबारा शानदार जीत हासिल की। बीते दिनों बिहार के राजनीतिक समीकरण उस समय पूरी तरह से बदल गए जब चिराग के पिता और बिहार के चर्चित राजनेता रामविलास पासवान का निधन हो गया था। इसके बाद से चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। खबर लिखे जाने तक चिराग पासवान की पार्टी लोजपा दो सीटों पर आगे चल रही है।
पढ़ें: सैंडलवुड ड्रग केस: हाईकोर्ट ने रद्द की रागिनी और संजना की जमानत याचिका, दोनों पर है ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप