फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी में आग लगाने उतरीं बिपाशा बसु का वीडियो हो रहा वायरल, फैंस ने पूछा- चश्मा लगाकर कौन नहाता है

Fri, 26 Feb 2021 03:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Feb 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu and Karan Singh Grover videos and photos from Maldives vacation goes viral
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। बिपाशा इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो समुंदर में नहाती नजर आ रही हैं। अब इस पर फैंस की काफी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover videos and photos from Maldives vacation goes viral
बिपाशा बसु - फोटो : Instagram

दरअसल बिपाशा ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो चश्मा पहने समुंदर में मस्ती करती नजर आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'नहाते वक्त कोई चश्मा लगाता है क्या'? वहीं कुछ यूजर्स को बिपाशा का ये अंदाज पसंद आया है। 



View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

Bipasha Basu and Karan Singh Grover videos and photos from Maldives vacation goes viral
बिपाशा बसु - फोटो : instagram

बिपाशा अपने हॉट लुक के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं। पर्दे पर तो वो अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती हीं हैं साथ ही ऑफ कैमरा भी बिपाशा का ग्लमैरस मोड ऑन रहता है। अपने पति करण के साथ बिपाशा अक्सर रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। उनकी इन तस्वीरों पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।




View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu and Karan Singh Grover videos and photos from Maldives vacation goes viral
पति करण के साथ बिपाशा बासु - फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover

हाल ही में 23 फरवरी को करण सिंह ग्रोवर ने अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया था। इस मौके पर बिपाशा ने भी खास अंदाज में पति को जन्मदिन की बधाई दी थी। बिपाशा ने अपने और करण की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- 'साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।'



View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

विज्ञापन
Bipasha Basu and Karan Singh Grover videos and photos from Maldives vacation goes viral
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु - फोटो : instagram/bipashabasu

बता दें कि फिल्म 'अलोन' के सेट पर बिपाशा और करण की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को चार साल से ज्यादा का वक्त हो गया हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं और अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed