{"_id":"6038cb4c8ebc3ee8fe1186f9","slug":"rakhi-sawant-s-mother-thanks-salman-khan-for-help-in-cancer-treatment-says-may-all-your-desires-come-true","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रही राखी सावंत की मां ने सलमान खान का जताया आभार, दिया ये आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जूझ रही राखी सावंत की मां ने सलमान खान का जताया आभार, दिया ये आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, जया सावंत और सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 14' में अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी मां जया सावंत का खास ख्याल रख रहीं हैं। उनकी मां को कैंसर हुआ है और उनकी कीमो थेरेपी चल रही है। अब राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी मां सुपरस्टार सलमान खान का आभार जता रही हैं।
2 of 5
राखी सावंत और उनकी मां जया सावंत
- फोटो : instagram/rakhisawant2511
राखी की मां सलमान खान को आशीर्वाद दे रही हैं और सलमान के साथ ही उनके भाई सोहेल का भी आभार जता रही हैं। राखी की मां वीडियो में कहती हैं, 'सलमान जी धन्यवाद बेटा, सोहेल जी धन्यवाद। ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है और मैं अस्पताल में हूं। आज का चार हो गया और अभी दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। धन्यवाद सलमान जी।'
3 of 5
राखी सावंत और सलमान खान
- फोटो : Instagram
राखी की मां आगे कहती हैं, 'आप लोगों को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए और आप लोग सही सलामत रहो। आपके साथ परमेश्वर है। आपकी हर एक मनोकामना पूरी होगी। शुक्रिया सलमान जी।' शेयर किए गए वीडियो में राखी सावंत भी सलमान खान का आभार जता रही हैं और उनके आगे हाथ जोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। राखी ने सलमान को रॉकस्टार बताया। बता दें कि राखी सावंत ने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत और उनकी मां
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों राखी सावंत ने अपनी मां की दो तस्वीरें साझा की थीं, जिसके साथ राखी ने अपने प्रशंसकों से दुआओं के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था कि 'कृपया मेरी मां के लिए प्रार्थना कीजिए, उनका कैंसर का इलाज चल रहा है।' राखी के इस पोस्ट पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा था, 'आंटी ठीक हो जाएंगी राखी.. तुम बहुत मजबूत हो।'
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस 14 के टॉप 5 में पहुंचने में कामयाब रही थीं। जब उन्हें 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ने का ऑफर मिला, तो वह तुरंत पैसे लेकर बाहर हो गईं। उस वक्त राखी ने कहा था कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत हैं, उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे उन्हें मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।