{"_id":"6038c5618ebc3e769c3e27d2","slug":"arshi-khan-revealed-how-salman-khan-got-shocked-after-seeing-her-dress-in-big-boss-14-after-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्शी खान की ड्रेस देखकर चौंक गए सलमान खान, बोले- बिग बॉस का सोफा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्शी खान की ड्रेस देखकर चौंक गए सलमान खान, बोले- बिग बॉस का सोफा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 26 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान, सलमान खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर अपने को-एक्टर्स और अन्य लोगों के साथ हंसी मजाक करते नजर आते हैं। उनके इस अंदाज के चलते लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। सल्लू मियां की टांग-खिंचाई का ऐसा ही शिकार टीवी की चर्चित और बिग बॉस की प्रतिभागी अर्शी खान भी हो गईं। अर्शी ने सलमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।
2 of 5
Salman and Arshi Khan
अर्शी खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी ड्रेस देखकर सलमान खान किस तरह चौंक गए थे। बिग बॉस 14 के बाद रखी गई पार्टी में अर्शी खान ने गोल्डेन रंग का आउटफिट पहना था। पार्टी में सलमान खान ने उनकी इस ड्रेस को लेकर खूब चिढ़ाया था। अर्शी खान ने अपनी ड्रेस को लेकर कहा कि वो ड्रेस ही ऐसी ही थी।
3 of 5
arshi khan
अर्शी बोलीं कि फिनाले के बाद जब हम पार्टी में पहुंचे तो सलमान साहब भी कह रहे थे, अर्शी, ये क्या पहन के आई है? तू बिग बॉस का सोफा पहनकर आई है? अर्शी खान ने बताया कि उनके डिजाइनर ने कुछ आउटफिट भेजे थे, जिनमें से गोल्डन आउटफिट उन्हें बहुत पसंद आया था और उन्होंने तय कर लिया था कि वो इसे ही फिनाले के मौके पर पहनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्शी खान
- फोटो : Instagram - arshikofficial
बता दें कि ये ड्रेस लेडी गागा के सिल्वर कोट ड्रेस से प्रेरित थी, जो उन्होंने एमटीवी वीएमएएस 2020 में पहनी थी। अर्शी ने बिग बॉस में अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा कि मेरी मम्मी शो में मुझे मिले स्क्रीन स्पेस से काफी खुश हैं। इसलिए मैं भी संतुष्ट हूं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्शी खान
- फोटो : Instagram - arshikofficial
बता दें कि इस बार बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक बनी हैं। रुबीना ने राहुल वैद्य, राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद से रुबीना काफी चर्चा में रहीं और सभी खूब खुर्खियां बटोरीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।